BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बनना चाहिए ‘धडकन’ का रीमेक: शिल्पा

बनना चाहिए ‘धडकन’ का रीमेक: शिल्पाबाजीगर, दस और परदेसी बाबू जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने जलवे बिखेर चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी धडक़न का रीमेक चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपनी फिल्म या किसी गीत का रीमेक देखना चाहती हैं? इस पर शिल्पा ने कहा, मैंने अभी इस बारे में नहीं सोचा। यह निर्माता और निर्देशक पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि धडक़न का रीमेक बनना चाहिए। अफवाह थी कि फिल्म में फवाद खान और सुनील शेट्टी की भूमिका सूरज पांचोली निभाएंगे, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल इस पर काम भी शुरू नहीं हुआ है। अभिनय के अलावा, शिल्पा अपनी फिटनेस को लेकर भी मशहूर हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में अपना योगा डीवीडी का लांच किया था। बी नेचुरल्स फ्रूट बीएवरेजेस के पेय पदार्थों के लांच पर शिल्पा ने कहा, ‘यह सुनिश्चित करें कि आपकी प्रतिरक्षा ठीक ढंग से काम कर रही है या नहीं और अच्छे फल खाएं और सही मात्रा में तरल पदार्थ लें, चीनी का कम इस्तेमाल करें, क्योंकि चीनी जहर है।’ ब्रिटिश रियलिटी टेलीविजन श्रृंखला सेलिब्रिटी बिग ब्रदर की पांचवीं श्रृंखला की विजेता रह चुकीं शिल्पा नच बलिए, सुपर डांस जैसे रियलिटी शोज में निर्णायक मंडल की सदस्य भी रह चुकी हैं। शिल्पा को इससे पहले फिल्म ‘ढिश्कियाऊं’ में ‘तू मेरे टाइप का नहीं है’ नामक गीत में देखा गया था।साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More