BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अनुष्का बनाएंगी प्रेम कहानी

अनुष्का बनाएंगी प्रेम कहानीअभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने होम बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के जरिए क्रिएज एंटरटेंमेंट के साथ मिलकर एक प्रेम कहानी का निर्माण करने जा रही हैं। इसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। अनुष्का और उनके भाई कर्नेश ने इससे पहले ‘एनएच 10’ का निर्माण किया था और हाल ही में उनकी फिल्म ‘फिल्लौरी’ को भी काफी सराहा गया। अनुष्का ने कहा, ‘क्लीन स्लेट पर, हमारा प्रयास कहानियां बताना है, जो न केवल सार्थक और अलग-अलग हैं, बल्कि वे सीमाएं भी तोड़ती हैं। यह फिल्म एक नई यात्रा है और उस दिशा में एक नया कदम है।’

दूसरी तरफ ‘रुस्तम’ की सफलता के बाद अभिनेता अक्षय कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर नवाजा गया। वहीं क्रिएज एंटरटेंमेंट की अगली फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ भी अक्षय के साथ ही है। क्रिएज एंटरटेंमेंट के सह-संस्थापक अर्जुन एन. कपूर ने कहा, ‘अनुष्का न केवल एक जोरदार कलाकार हैं, बल्कि समझदार निर्माता भी हैं। अनुष्का और कर्नेश जुनून के साथ फिल्में लाते हैं। कुछ इस तरह से भी क्रिएज की पहचान की जाती है।’

उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित हैं कि हमारी भागीदारी ऐसे विषय पर काम करेगी, जिससे हमारी कंपनियों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी और इसे भीड़ से अलग करेगी।’ जी म्यूजिक इस फिल्म में म्यूजिक साझेदार है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More