BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फेसबुक पर ‘सक्रिय’ हुए दिलीप कुमार

फेसबुक पर ‘सक्रिय’ हुए दिलीप कुमारमुंबई । वरिष्ठ अभिनेत्री सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है, जिसमें वह अपने बीमार पति से बातचीत करते दिखाई दे रही हैं। इस अकाउंट का नाम ‘ऑफिशियल : दिलीप कुमार’ है। उल्लेखनीय है कि 94 वर्षीय अभिनेता पीठ दर्द से पीडि़त हैं और 33-सेकंड के इस वीडियो में उनके हाथ में एक बिस्कुट है। इसमें सायरा ने दिलीप कुमार से बात करने की कोशिश की है और उनसे बिस्कुट के स्वाद के बारे में पूछा है। बिस्कुट खाते हुए उनकी आंखें बंद हैं। भावनात्मक वीडियो में बॉलीवुड के ‘ट्रेजडी किंग’ हैं और अंत में सायरा अपने पति के गाल पर चुंबन करती हैं।

इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘‘पीठ के नीचले हिस्से में परेशान कर देने वाला दर्द। चाय का ताजा कप हमेशा तरोताजा करता है।’’ दिलीप कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘आपकी इच्छा के आधार पर, मैंने आज फेसबुक अकाउंट बनाया है। यही एकमात्र फेसबुक अकाउंट है, जिस पर मैं सक्रिय हूं।’’

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले पंजाब एसोसिएशन ने उनके निवास पर उन्हें लिविंग लीजेंड लाइफटाइम अवार्ड से सम्मानित किया था। उन्हें पर्दे पर आखिरी बार 1998 की फिल्म ‘किला’ में देखा गया था।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More