BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोलकाता में ‘बेगम जान’ से मिली ‘बेगम जान’

कोलकाता में ‘बेगम जान’ से मिली ‘बेगम जान’आगामी शुक्रवार 14 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही विद्या बालन अभिनीत ‘बेगम जान’ इन दिनों अपने प्रमोशन दौर के शिखर पर है। इस फिल्म के लिए विद्या बालन ने कोई कमी नहीं छोडी है। हाल ही में जब वे अपनी फिल्म ‘बेगम जान’ के प्रमोशन सिलसिले में कोलकाता गई तो उनकी मुलाकात मूल फिल्म की ‘बेगम जान’ से हो गई। बंगाली भाषा में बनी फिल्म ‘राजकहिनी’ में बेगम जान के रूप में रितुपर्णा सेनगुप्ता नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन भी श्रीजीत मुखर्जी ने किया था। यहां दोनों ने ना केवल साथ मिलकर बातचीत की बल्कि तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। दोनों की केमिस्ट्री से साफ था कि दोनों में कोई विवाद या प्रतिस्पर्धा की कोई भावना नहीं थी। इससे पहले खबरें आई थीं रितुपर्णा श्रीजीत के एक बयान से नाराज थीं। दरअसल एक बार श्रीजीत मुखर्जी ने कहा था कि राजकहिनी की लिए उनकी पहली पसंद रितुपर्णा नहीं बल्कि विद्या बालन थीं। उस वक्त रितुपर्णा ना केवल उनके कमेंट से नाराज थीं बल्कि इस पर अपना विचार भी रखा था। उनका कहना था कि मुझे नहीं पता था कि श्रीजीत इस ‘राजकहिनी’ में विद्या बालन को भी चाहते थे। इसके बाद विद्या बालन ने श्रीजीत के कमेंट पर अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा, श्रीजीत ‘राजकहिनी’ रितुपर्णा के साथ बंगाली में और मेरे साथ हिंदी में एक ही समय में शूट करना चाहते थे। लेकिन उस वक्त मैं काम नहीं कर सकती थी। विद्या बालन की फिल्म बेगन जान अब रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में विद्या के साथ इला अरुण, गौहर खान, पल्लवी शारदा भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा इस फिल्म में चंकी पांडेय एक अलग लुक में नजर आने वाले हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More