BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लालबत्ती पर पाबंदी से खुश हूं : हेमा मालिनी

लालबत्ती पर पाबंदी से खुश हूं : हेमा मालिनीमुंबई । दादासाहेब फाल्के एक्सिलेंस अवॉड्र्स-2017 में वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि वह भारत सरकार द्वारा वाहनों पर लालबत्ती लगाने पर पाबंदी का फैसला लिए जाने से खुश हैं। केंद्र सरकार ने वीआईपी संस्कृति खत्म करने के उद्देश्य से हाल ही में पूरे देश में वाहनों से लाल और नीली बत्ती को हटाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद से लाल और नीली बत्ती बहस का मुद्दा बन गया है।

मथुरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, ‘‘सरकार ने लालबत्ती पर पाबंदी लगाकर बहुत अच्छा किया। मैं जिस प्रदेश की सांसद हूं, वहां बहुत लोगों को लालबत्ती की लालसा है और वे इसका गलत फायदा उठाते हैं।’’हेमा मालिनी ने महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक बच्चू काडू की विवादास्पद टिप्पणी का भी जवाब दिया। ओमप्रकाश उर्फ बच्चू काडू ने नांदेड़ जिले में प्रेसवार्ता के दौरान किसानों द्वारा आत्महत्या के पीछे शराब की लत से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि भाजपा नेता और अभिनेत्री हेमा मालिनी रोजाना शराब पीती हैं, क्या उन्होंने आत्महत्या कर ली? 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हेमा ने कहा, ‘‘शुरुआत में मैंने इस व्यक्ति की हरकत पर चुप रहने का फैसला किया था, क्योंकि मैं उनका प्रचार नहीं चाहती। लेकिन हर कोई मेरे दिल के करीब है। अगर वह गलत करता है तो जाने दो।’’हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More