BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पिता रणधीर कपूर के ये संकेत, जल्द ही दूसरी शादी करेंगी करिश्मा कपूर

पिता रणधीर कपूर के ये संकेत, जल्द ही दूसरी शादी करेंगी करिश्मा कपूरहाल ही में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने तीसरी शादी ऋचा सचदेव से की है। तभी से करिश्मा की दूसरी शादी करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है। वहीं पापा रणधीर कपूर ने अपने कुछ संकेतों से ये जाहिर कर दिया हैं कि अब करिश्मा भी जल्दी ही दूसरी शादी कर सकती है। आपको बता दें कि, संजय से तलाक के बाद करिश्मा की जिंदगी में संदीप तोषनीवाल की एंट्री हुई। दोनों को फैमिली पार्टीज और अन्य कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों अधिकारिक तौर पर कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की।

वहीं इस बारे में रणधीर कपूर ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि, उनकी बेटी करिश्मा कपूर को शादी की कोई जल्दी नहीं है। बातचीत से रणधीर कपूर इशारा दे रहे हैं कि करिश्मा कपूर की लाइफ में कोई है और वह शादी की प्लानिंग भी कर रही हैं। हाल ही में करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर की बर्थडे पार्टी में भी संदीप तोषनीवाल मौजूद थे। इस पार्टी के दौरान रणधीर कपूर से जब करिश्मा की शादी को लेकर बात की गयी, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोलो खुश और सेटल हैं। मैंने उनसे शादी के बारे में बात नहीं की। लेकिन अगर वह ऐसा कुछ प्लान करती हैं तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है।’ करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल को उनकी पत्नी आश्रिता से तलाक लेने के लिए कोर्ट ने मंजूरी दी है। करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने हाल ही में प्रिया सचदेव के साथ तीसरी शादी कर ली है। 13 अप्रैल को दोनों ने दिल्ली में शादी की थी। पपरांजी को दूर रखते हुए शादी समारोह काफी साधारण रहा जिसमें कि केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल हुए। दोनों की शादी की खबर तब सामने आईं जब प्रिया की बहन चारु ने शादीशुदा नए जोड़े की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि न्यूयॉर्क में हुए रिसेप्शन की तस्वीरें अब सामने आ चुकी हैं। जिसमें साफ दिख रहा है कि यह काफी ग्रैंड फंक्शन था।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More