देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मराठी मुलगी श्रद्धा कपूर को अपनी भाषा और संस्कृति से खासा लगाव है और इसकी झलक फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के सेट पर देखने को मिली, जहां शूटिंग के दौरान श्रद्धा ने अपने सहकलाकार अर्जुन कपूर को मराठी भाषा सिखाई। शूटिंग के दौरान जब भी श्रद्धा और अर्जुन को समय मिलता, श्रद्धा उन्हें मराठी सिखाने में जुट जाती। श्रद्धा ने कहा, ‘यह सच है कि मैंने अर्जुन को थोड़ी बहुत मराठी सिखाई है।’ मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म में पहली बार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी। फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।
इसके अलावा श्रद्धा और अर्जुन अपनी अन्य फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त है। श्रद्धा जहां इन दिनों दाउद इब्राहिम की बहन हसीना की जिंदगी पर आधारित फिल्म में दिखने वाली है। वहीं अजुर्न अपनी अन्य फिल्म मुबांरका में बिजी है। जिसमें उनके साथ अभिनेता अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। बता दें कि इस फिल्म में अजुर्न डबल रोल में नजर आ सकते है। साभार-khaskhabar.com













Related Items
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
युवा भारत भाषा में लचीलापन चाहता है