BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बाहुबली-2 का नया पोस्टर जारी, फैंस को निर्माताओं का तोहफा

बाहुबली-2 का नया पोस्टर जारी, फैंस को निर्माताओं का तोहफाबाहुबली के निर्माताओं ने बाहुबली के प्रशंसकों को फिल्म प्रदर्शन के तीन दिन पहले एक और तोहफा दिया है। निर्माताओं ने बाहुबली-2 का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें सिर्फ अमरेन्द्र बाहुबली के रूप में प्रभास नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दर्शायी गई उनकी चाल और चेहरे पर प्रकट हो रहे भावों को देखकर स्पष्ट होता है कि बाहुबली हर लडाई के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि बाहुबली-2 को देशभर के 8000 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर को उम्मीद है कि यह पहले दिन 80 करोड के लगभग ओपनिंग लेगी, अगर ऐसा होता है तो यह अपने आप में एक ऐसा रिकॉर्ड होगा जिसे तोड पाना शायद ही किसी फिल्म के लिए संभव हो। पिछले दिनों फिल्म को प्रमोट करने के लिए फिल्म का एक गाना रिलीज किया गया था। जैसे ही यह गाना रिलीज हुआ ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इस गाने ने बाहुबली के फैन्स के बीच जोश भर दिया था। इस गाने में फिल्म के मुख्य किरदार अमरेंद्र बाहुबली को इंट्रोड्यूस किया गया है। बता दें की इस फिल्म में प्रभास अमरेंद्र बाहुबली और उनके बेटे महेंद्र बाहुबली दोनों ही किरदार निभा रहा है।हर फिल्म की तरह इसकी भी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जिसे कि लोगों से काफी अच्छा रिसिपॉन्स मिल रहा है। वैसे कुछ भी कहिए, आखिरकार इस हफ्ते फैन्स के सामने यह भेद खुल ही जाएगा कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More