BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

धर्मेंद्र के लिए क्यों खास है दिल्ली के 'गुज्जर' दोस्त से मिला तोहफा, एक्टर ने इंस्टा पोस्ट में बताया

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र देओल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट फोटो और वीडियो के जरिए शेयर करते रहते हैं। इस बीच धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की और दिल्ली के 'गुज्जर' दोस्त से मिले तोहफे से जुड़ी कहानी बताई।


फोटो में वह बछड़े को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''दोस्तों, मुझे गायों की यह नस्ल न केवल उनके दूध के लिए बल्कि उनके सुंदर रूप के लिए भी बेहद पसंद है। मेरे दिल्ली के एक गुज्जर दोस्त ने इसे गिफ्ट में दिया था।''

इससे पहले, एक्टर ने अपने फार्महाउस से एक गाय की पोस्ट की थी, जिसको हाल ही में बछिया हुई है।

इन तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''दोस्तों, हम किसान पहले बछड़ा मांगते थे... ट्रैक्टर आ गए... अब हम बछिया के लिए दुआएं मांगते हैं... मुझे एक प्यारी बछिया का आशीर्वाद मिला है।''

वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें अब से पहले फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। इसमें उन्होंने शाहिद कपूर के दादा का किरदार निभाया था।

वह जल्द ही फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। इसमें अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार शामिल हैं। यह अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

इनके अलावा, धर्मेंद्र करण जौहर निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। इस फिल्म में वह शबाना आजमी के किरदार के प्रेमी बने। उनके किसिंग सीन ने काफी सुर्खियां बटोरी। फिल्म ने दुनिया भर में 357.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More