देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
हिन्दी फिल्मों के ख्यातनाम निर्देशकों में शुमार रमेश सिप्पी ने अपने करियर में सिर्फ 11 फिल्मों का निर्देशन किया और 10 फिल्मों का निर्माण किया। उन्हें इस बात का बेहद अफसोस हो रहा है कि उनकी विनोद खन्ना को लेकर बनाई गई फिल्म 70 प्रतिशत पूरी होने के बाद अधूरी रह गई, जिसकी कसक उन्हें आज भी है। अपने समय में बॉलीवुड के दिग्गजों दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, शम्मी कपूर, धर्मेन्द्र, राजेश खन्ना के साथ काम कर चुके रमेश सिप्पी ने बेहद सोच विचार के बाद विनोद खन्ना को अपनी फिल्म में नायक के तौर पर चुना था। यह वह दौर था जब विनोद खन्ना ओशो के आश्रम से लौटकर पुन: फिल्मों में सक्रिय हुए थे। 1987 में रमेश सिप्पी ने अपनी इस मल्टीस्टार कास्ट फिल्म को शुरू किया था। इस फिल्म में उस वक्त सभी सुपर सितारे संजय दत्त, रजनीकांत, श्रीदेवी, परेश रावल, अनुपम खेर और माधुरी दीक्षित थे, जिनके चलते इस फिल्म को उन दिनों बहुत ज्यादा महत्त्व दिया जा रहा था। लेकिन अचानक न जाने ऐसा क्या हो गया कि फाइनेंसरों ने फिल्म से अपने हाथ वापस खींच लिए जिसके चलते यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई। ‘जमीन’ विनोद खन्ना के साथ रमेश सिप्पी की पहली फिल्म थी। इस फिल्म से पहले उन्होंने अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र, संजीव कुमार, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया था। उस समय के विनोद खन्ना एक मात्र ऐसे सितारे थे, जिनके साथ उन्होंने काम नहीं किया था। इसी के चलते उन्होंने अपनी इस महत्त्वाकांक्षी फिल्म को विनोद खन्ना के साथ-साथ संजय दत्त, रजनीकांत, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के साथ बनाने की योजना बनाई थी। इस फिल्म की कथा-पटकथा मनोहर श्याम जोशी ने लिखी थी, जो रमेश सिप्पी के लिए ऐतिहासिक ‘बुनियाद’ के साथ-साथ ‘भ्रष्टाचार’ लिख चुके थे। अपनी घोषणा के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर मान ली गई थी। कहा जाता है कि फाइनेंसरों ने इस फिल्म में पैसा सितारों के अहम् के चलते लगाने से इंकार कर दिया था। श्रीदेवी उन दिनों अपने शिखर पर थीं, वो नहीं चाहती थीं कि उनका एक भी दृश्य माधुरी दीक्षित के साथ हो जो उन दिनों उन्हें शिकस्त दे रही थीं। एक तरफ जहां श्रीदेवी की मिस्टर इंडिया, नागिन जैसी फिल्में तहलका मचा रही थीं, वहीं दूसरी ओर माधुरी दीक्षित तेजाब, रामलखन इत्यादि से उन पर हावी होती जा रही थीं। हालांकि आज तक रमेश सिप्पी ने इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि सितारों के अहम् के चलते उनकी यह फिल्म बंद हुई थी। विनोदख्खन्ना को याद करते हुए रमेश सिप्पी कहते हैं ‘जमीन’ की शूटिंग के दौरान मैंने विनोद खन्ना के साथ सैट पर बहुत अच्छा समय बिताया। इसके अतिरिक्त मैंने निजी तौर पर उनके साथ फिल्म शूटिंग के बाहर भी सुनहरे पलों को जीया है। मुझे इस बात का बेहद अफसोस है कि उनके साथ बनाई गई फिल्म ‘जमीन’ अधूरी रह गई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
आधी रात के बाद संत विनोद बाबा से मिले धीरेंद्र शास्त्री, मतांतरण पर जताई चिंता
पीठ से लेकर सीएम बनने तक योगी को सदैव रही जल, जंगल जमीन की चिंता
उत्तराखंड में बंजर जमीन पर वन कर्मियों ने किया ऐसा करिश्मा, पर्यटकों के लिए बना फेवरेट स्पॉट