BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘भूमि’ की शूटिंग पूरी, भावुक हुए संजय दत्त

‘भूमि’ की शूटिंग पूरी, भावुक हुए संजय दत्तअभिनेता संजय दत्त अपनी फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग पूरी करने के बाद भावुक हो गए। इस फिल्म से वह वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शूटिंग करने का अनुभव शानदार रहा। संजय ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘पहले दिन से ही काम करने का अनुभव शानदार रहा। यह मेरे लिए भावनात्मक दिन है, क्योंकि हम बेहतरीन सफर का अंत कर रहे हैं। मैं अब जल्द ही फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ ‘भूमि’ प्रतिशोध पर आधारित एक भावनात्मक फिल्म है। इसमें बाप-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है। संजय ने आगरा और चंबल में भी फिल्म की शूटिंग की है। फिल्म के निर्माताओं भूषण कुमार और संदीप सिंह ने कहा कि फिल्म को लेकर जिस तरह से सब कुछ सही हो रहा है, उससे वे बेहद खुश हैं। संदीप ने कहा कि संजय काफी ऊर्जावान हैं। वह पहले दिन से ही बिना थके काम करते रहे, फिल्म की शूटिंग के दौरान पेश आईं समस्याओं को परे रख वह शूटिंग करते रहे। वह पूरी टीम के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भूषण कुमार ने संजय को काम के प्रति समर्पित बताया। उमंग कुमार ने भी संजय की तारीफ की। पुणे की यरवदा जेल से रिहा होने के बाद इस फिल्म को संजय की वापसी के तौर पर देखा जा रहा है। उनकी पिछली फिल्म ‘पीके’ (2014) थी, जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ‘भूमि’ 22 सितंबर को रिलीज होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More