BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

3दिन में ही ‘बाहुबली-2’ ने तोडा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड,कमाई 400 करोड!

3दिन में ही ‘बाहुबली-2’ ने तोडा ‘दंगल’ का रिकॉर्ड,कमाई 400 करोड!रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक के शो में सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत उपस्थिति रही है। अर्थात् सिनेमाघरों की एक भी सीट खाली नहीं रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म रविवार तीसरे दिन के पूरे होने पर बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होगी। यदि ऐसा होता है तो निश्चित रूप से ‘दंगल’ इस मामले में पिछड जायेगी क्योंकि ‘दंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड का कारोबार किया है और बाहुबली सिर्फ तीन दिन में लगभग 400 करोड के आंकडे को छुएगी। आमिर खान की ‘दंगल’ ने पांच दिन में 150 करोड का कारोबार किया, जबकि बाहुबली-2 ने यह कीर्तिमान सिर्फ दो दिन में ही बना डाला। इसके साथ ही यह सबसे तेज गति से 100 करोड और 200 करोड की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।दो साल के लंबे इंतजार के बाद प्रदर्शित हुई ‘बाहुबली-2’ ने अपने प्रदर्शन के तीन दिन में ही आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ की कमाई को पीछे छोडने में कामयाबी प्राप्त कर ली है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पिछले दो दिन के कलेक्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बाहुबली-2 ने रविवार को तीसरे दिन आमिर खान की सुपर हिट फिल्म ‘दंगल’ के रविवार के दिन हुए कारोबार (42 करोड) को पीछे छोडने के साथ ही इस फिल्म ने दंगल के लाइफ टाइम कारोबार को पीछे छोड दिया है। प्राप्त समाचारों के अनुसार शुक्रवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 121 करोड का नैट कारोबार करने वाली बाहुबली-2 ने दूसरे दिन शनिवार को बॉक्स आफिस पर नैट 130 करोड का कारोबार करके दो दिन में 250 करोड के आंकडे को छूने में सफलता प्राप्त कर ली है। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More