BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मॉलीवूड के बाद बॉलीवुड में हंगामा मचाने वाली है सुमन नेगी

मॉलीवूड के बाद बॉलीवुड में हंगामा मचाने वाली है सुमन नेगीमिस मेरठ रह चुकी,मॉलीवूड की ऐश्वर्या राय के नाम से फेमस ग्लैमरस और टैलेंटेड अभिनेत्री सुमन नेगी अब शब्बू किरण प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही सस्पेंस और रोमांटिक फिल्म 'बेईमान आशिक' के जरिये बतौर अभिनेत्री बॉलीवुड में हंगामा मचाने आ रही है। इसके निर्माता किरण  कुमार तितोरिया है और निर्देशक संदीप कुमार है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम बड़े जोर में चल रहा है और यह फिल्म जून २०१७ में रिलीज़ होगी।

 

सुमन नेगी के पिता मेरठ कॉलेज के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट रह चुके है, मम्मी और बहन भी प्रोफेसर रह चुकी है। और ए लोग उत्तराखंड के गढ़वाल के गढ़वाली राजपूत है। सुमन नेगी ने मेरठ से बी ए किया है और पढाई के दौरान ही मिस मेरठ में हिस्सा लिया और मिस मेरठ बनी और उसके बाद कई कंपनियों के लिए मॉडलिंग किया और उसको मॉलीवूड की फिल्म 'धाकड़ छोरा' बतौर अभिनेत्री मिली और वह सुपर हिट रही और बड़ी फिल्मों से ज्यादा बिज़नेस किया। इसके बाद उनकी एक्टिंग का सिलसिला शुरू हो गया और वहां पर मॉलीवूड की ऐश्वर्या राय के नाम से प्रसिद्धि मिली। उनकी एक फिल्म'किस्मत एक अनोखा मोड़' कांस फिल्म फेस्टिवल में भी गयी थी,जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।    

 

 फिल्म 'बेईमान आशिक' के रोल के बारे में सुमन नेगी कहती है," मैं इसमें रिया नामक कैरेक्टर निभा रही हूँ। जोकि बहुत ही बिंदास और बोल्ड लड़की है और किसी भी प्रॉब्लम को फेस करने का दम रखती है। यह एक सस्पेंस, रोमांस से भरपूर मसाला फिल्म है।"

 

 फिल्म की शूटिंग के दौरान बड़े जोर शोर में लोगों में चर्चा थी कि सुमन नेगी आज की ग्लैमरस अभिनेत्री विपाशा,मल्लिका और सनी लीओन को जरूर टक्कर देगी और उनकी जगह फिल्म रिलीज़ के बाद ले लेगी। इसके बारे में पूछने पर सुमन नेगी कहती है," मैं बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हूँ। मुझे किसी से कोई लेना देना नहीं है। लोग मुझे सुमन नेगी के नाम से जाने और एक प्रतिभाशाली व टैलेंटेड एक्ट्रेस के रूप में पहचान मिले। मैं इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाना चाहती हूँ।"

 

वैसे,सस्पेंस और रोमांटिक फिल्म 'बेईमान आशिक' शब्बू किरण प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही और इसके निर्माता किरण कुमार तितोरिया है और निर्देशक संदीप कुमार है। इसमें  म्यूजिक समीर सेन का है। इसमें बाबुल सुप्रिओ,साधना सरगम,टीसा निगम,उदित नारायण इत्यादि जैसे दिग्गज गायको ने अपना मधुर स्वर दिया है। इसके मुख्य कलाकार सुमन नेगी, कबीर खान, अनुराग तोमर,भूपेंद्र तितोरिया,रमनदीप कौर,निशांत दिलीप जैन इत्यादि है। इसके कैमरामैन मसूद खुरैशी है। यह फिल्म जून २०१७ में रिलीज़ होगी।    

 

  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More