BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रजनीकांत से मिली नगमा, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

रजनीकांत से मिली नगमा, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरेंकभी हिन्दी फिल्मों में सलमान खान के साथ प्रवेश करने वाली और तमिल फिल्मों की सुपर सितारा नेत्री और वर्तमान में ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी नगमा मोरारजी ने रविवार को अभिनेता रजनीकांत से उनके घर पर मुलाकात की। नगमा ने इस बारे में ट्वीट भी किया। नगमा ने एक वक्त पर रजनीकांत के साथ कई तमिल फिल्मों में काम किया है। नगमा ‘बाशा’ के को-स्टार और अपने पुराने दोस्त रजनीकांत के साथ कुछ वक्त बिताया और उनके साथ बातचीत की। नगमा ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं न्यूज पोर्टल एनबीटी के अनुसार उन्होंने रिपोर्टर्स को बताया कि रजनीकांत उनके पुराने दोस्त हैं। इसका महिला कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं है। एक सवाल के जवाब में नगमा ने कहा कि कई लोग चाहते हैं कि रजनीकांत राजनीति में आएं। वहां भी वह सफल होंगे। बताते चलें कि नगमा ने इस पॉप्युलर सुपरस्टार के साथ कई तमिल फिल्मों में काम किया है। नगमा 1990 के दौर की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। रजनीकांत और नगमा की फिल्म ‘बाशा’ 1995 में रिलीज हुई थी और तब यह तमिल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुरेश कृष्णा ने किया था और इसके कई संवाद चर्चित हुए थे। इसी साल ‘बाशा’ का डिजिटल वर्जन भी रिलीज किया गया था। इससे पहले मार्च में मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक और उनकी पत्नी ने भी रजनीकांत से उनके घर पर मुलाकात की थी।    

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More