BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टार्ज़न फेम हेमंत बिर्जे की बेटी अब हिंदी कॉमेडी नाटक' हैलो डार्लिंग' में

टार्ज़न फेम हेमंत बिर्जे की बेटी अब हिंदी कॉमेडी नाटक' हैलो डार्लिंग' मेंमुंबई। टार्ज़न फेम फेमस फिल्म अभिनेता हेमंत बिर्जे की खूबसूरत,ग्लॅमरस और सेक्सी बेटी सोनिया बिर्जे अब मुंबई में हिंदी कॉमेडी नाटक' हैलो डार्लिंग' में विंदू दारा सिंह,सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शीबा, पायल गोगा कपूर और शाद रंधावा के साथ नज़र आएगी। जिसका रियसल बड़े जोर शोर के साथ हो रहा है। यह शो रविवार ७ मई २०१७ को मुंबई के बांद्रा में स्थित 'रंग शारदा आडिटोरियम' में रात साढ़े सात बजे होगा।जिसके निर्माता-निर्देशक योगेश संघवी है और इसके लेखक मीर मुनीर है।

 मिया बीबी को एक दूसरे पर विश्वास करना चाहिए और एक दूसरे से बेवफाई नहीं करना चाहिए और एक दूसरे पर विश्वास करना चाहिए। इसी को बड़े इस अच्छे कॉमेडी ढंग से बताया गया है। इसमें सभी पांचों कलाकार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए है। यह एक सिचुवेशनल कॉमेडी है। इसमें कई नए बदलाव कहानी,डायलॉग,कालाकारों को लेकर किया गया है। हेमंत बिर्जे की खूबसूरत,ग्लॅमरस और सेक्सी बेटी सोनिया बिर्जे को इसमें मौका दिया गया है। इसके पहले सोनिया मॉडलिंग,साउथ की एक फिल्म कर चुकी है। और एक हिंदी फिल्म भी कर चुकी है, लेकिन कुछ कारणवश और दुर्भाग्यवश वह रिलीज़ नहीं हो सकी है। इस नाटक में वे एक ग्लॅमरस लड़की लालसा की भूमिका निभा रही है। सोनिया बिर्जे कहती है," नाटक करने से एक्टर की एक्टिंग में काफी निखार आ जाता है। इसमें आप रिटेक नहीं कर सकते है। और एक्टिंग का पब्लिक रिएक्शन तुरंत मिलता है। इससे आप अपनी एक्टिंग में सुधार ला सकते है।"

 

 फिल्मों के बारे में पूछने पर सोनिया कहती है,"अभी एक फिल्म साइन की है,जिसकी शूटिंग जून से शुरू होगी। मैं सुपर वुमन, वंडर वुमन जैसी फिल्मे करना चाहती हूँ। और कुछ आर्ट फिल्मे भी करना चाहती हूँ। मैं देशी और विदेशी दोनो लुक में काफी फिट हूँ और मैं हर तरह की भूमिका करना चाहती हूँ, जिसमे कुछ अच्छा करने को मिले। "

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More