BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

असम का मुख्यमंत्री बनने पर हेमंत को पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। असम के 15 वें मुख्यमंत्री के तौर पर सोमवार को शपथ लेने पर हेमंत बिस्वा सरमा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई दी है। दोनों नेताओं ने हेमंत बिस्वा के नेतृत्व में असम की विकास यात्रा को गति मिलने की अपेक्षा जताई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हेमंत बिस्वा सरमा और साथ में शपथ लेने वाले मंत्रियों को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि यह टीम असम की विकास यात्रा को गति देगी और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हेमंत बिस्वा शर्मा को शुभकामनाएं। मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने असम सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार राज्य की सभी आकांक्षाओं को पूरा करेगी।"

असम में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने रविवार को हेमंत बिस्वा सरमा को अपना नेता चुना था। जिसके बाद हेमंत ने राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने मंत्रियों के साथ शपथ ली। बता दें कि असम की कुल 126 सीटों में से भाजपा को 60 और कांग्रेस को 29 तथा एआईयूडीएफ को 16 सीटों पर जीत मिली है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More