BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जॉन अब्राहम की अगली फिल्म में होगी डायना पेंटी

जॉन अब्राहम की अगली फिल्म में होगी डायना पेंटीजॉन अब्राहम इन दिनों अपने स्टाइल की लीक से हट कर फिल्मों की तरफ ज्यादा जोर दे रहे हैं और इस कड़ी में अब वो दूसरे पोखरण परमाणु परीक्षण की कहानी को बड़े परदे पर लाने वाले हैं। फिल्म का नाम शांतिवन है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। एक सूत्र ने बताया कि, यह जबर्दस्त एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है। 1998 में भारतीय सेना के पोखरण रेंज में पांच बार सीरीज में परमाणु परीक्षण किया गया था। तब ‘द शौकीन्स’ के डायरेक्टर ने जॉन को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्हें यह बेहद पसंद आई। फिल्म की हिरोइन डायना पेंटी होगी। बता दें कि डायना ने कॉकटेल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में एक डेली के साथ डायना ने अपनी इस फिल्म के बारे में राज खोला। उन्होंने बताया की उन्होंने इस स्क्रिप्ट को पढ़ कर ही फिल्म को साइन कर लिया। यह एक सत्य घटना पर आधारित है। साथ ही भारत के इस परमाणु परीक्षण को हर कोई जानने में इच्छुक है। उन्होंने यह भी बताया की यह फिल्म उनकी पहली एक्शन ड्रामा फिल्म है। इससे पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में तमन्ना भाटिया होगी। 

यह काफी चुनौतीपूर्ण किरदार होगा जिसमें ढेर सारा दिमागी खेल शामिल होगा। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक प्रोड्यूसर ने इस खबर को कंफर्म किया है।जॉन अब्राहम हमेशा से एक एक्शन स्टार के रुप में पहचाने जाते रहे हैं, इसका सारा क्रेडिट उनकी फिल्मों धूम, रॉकी हैंडसम और फोर्स सीरीज को जाता है लेकिन जॉन का प्रोडक्शन हाउस अपनी एक अलग पहचान रखता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More