देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्या दत्ता को फिल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ में उनकी भूमिका के लिए दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसे पाकर वह बेहद उत्साहित हैं। दिव्या ने ट्विटर पर पुरस्कार की ट्रॉफी हाथ में लिए अपनी एक तस्वीर साझा की है।
तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘‘चॉक एंड डस्टर’ में नकारात्मक भूमिका के लिए दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार ! बेहद खुश हूं।’’ दिव्या ने साथ ही लिखा, ‘‘यह मेरा पहला दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन पुरस्कार है और वह भी एक नकारात्मक भूमिका के लिए....यह बेहद उत्साहवर्धक है।’’
‘चॉक एंड डस्टर’ भारतीय निजी शिक्षा प्रणाली के व्यावसायिकरण, छात्रों और शिक्षकों के बदलते रिश्तों और उनसे जुड़े मुद्दों पर आधारित है। साभार-khaskhabar.com













Related Items
टीना दत्ता ने बताया, कैसे अनुशासित जीवनशैली ने फिल्म 'पर्सनल ट्रेनर' में की मदद
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सागर को दिया बेस्ट हेयरड्रेसर का अवार्ड
बचपन में दिव्या दत्ता अमिताभ बच्चन की तरह बनना चाहती थीं