BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सागर को दिया बेस्ट हेयरड्रेसर का अवार्ड

मथुरा। गोल्डन विंग्स अवॉर्ड्स सीजन-3 में मथुरा के सैलून संचालक सागर सविता को बेस्ट हेयरड्रेसर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने भेंट किया।


15 अप्रैल को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक होटल में ग्लैमपेज थ्री प्रोफेशनल मेकअप द्वारा प्रायोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में मथुरा निवासी सागर सविता ने भी सहभागिता की और बेस्ट हेयर ड्रेसर का अवॉर्ड जीता। सेरेमनी कार्यक्रम के आयोजक उत्कर्ष निगम, पूनम चुग व दिव्यांश चुग रहे।

मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सागर सविता को बेस्ट हेयरड्रेसर का अवॉर्ड प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मथुरा लौटने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए सागर सविता ने बताया कि इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अलग-अलग कैटेगरी में हिस्सा लिया, जिसमें से उन्हें यह अवॉर्ड बेस्ट हेयरड्रेसर के लिए दिया गया है।

समारोह में मॉडल्स ने डिजाइनर ड्रेसेस, मेकअप, ज्वैलरी, रैंप वॉक आदि भी अथितियों के समक्ष प्रस्तुत किया। बतादें कि सागर सविता मथुरा के गोविंद नगर स्थित यूनिसेक्स सैलून के संचालक है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More