BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रवीन्द्रनाथ टैगोर की अधूरी प्रेमकहानी फिल्म बनाने की तैयारी में प्रियंका

रवीन्द्रनाथ टैगोर की अधूरी प्रेमकहानी फिल्म बनाने की तैयारी में प्रियंकाबॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘बेवॉच’ कल यानी 10 मई को रिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन है। इस फिल्म में प्रियंका नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर को अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं अब यह देखना है कि फिल्म को लोग कितना पसंद करते है।

इसके अलावा प्रियंका अन्य कई प्रोजेक्ट में भी बिजी है। जिसमें उनके होम प्रोडक्शन की कई फिल्में जो रिलीज हो चुकी हैं वहीं आगे वो और फिल्में बनाने के लिए तैयारियां कर रही हैं। जिसमें प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियंका ‘नलिनी’ बनाने की तैयरी कर रही हैं। यह फिल्म बंगाली-मराठी मिक्स भाषा की इस फिल्म को हिंदी में भी डब किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले प्रियंका की होम प्रोडक्शन पर्पल पेबल पिक्चर में अब तक भोजपुरी में बम बम बोल रहा है काशी, मराठी में वेंटिलेटर, पंजाबी में सरवन, सिक्किम में बनी पहुना और गोवा की भाषा में बनी लिटिल जो बनी है। ‘नलिनी’ एक रोमांटिक फिल्म होगी। जो नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर के रियल लाइफ रोमांस की कहानी होगी। साल 1878 में जब वह केवल 17 साल के थे तो वह डॉक्टर आत्माराम पांडुरंग तर्खडकर के मुंबई स्थित घर में उनके साथ ही रहते थे। उसी दौरान उन्हें उनकी 20 साल की बेटी अन्नपूर्णा से प्रेम हुआ। अन्नपूर्णा तब इंग्लैंड से लौटी ही थी। इंग्लिश में निपुण अन्नपूर्णा रवीन्द्रनाथ की टीचर बन गईं और धीरे-धीरे टीचर और उनके इस यंग स्टूडेंट में करीबी बढ़ती गई। अन्नपूर्णा के कहने पर उन्होंने उनका नाम नलिनी रखा और अपनी कविताओं में उन्हें हमेशा के लिए जीवंत भी कर दिया।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक उज्जवल चटर्जी करेंगे। इस पर उज्जवल चटर्जी ने कहा कि, ‘यह एक आदर्शवादी लव स्टोरी होगी, जिसमें एक यंग स्टूडेंट के नजरिए से कहानी फिल्माई जाएगी।’ चटर्जी की पत्नी सागरिका ने इस पिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म के लिए कास्टिंग पर काम जारी है और उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर तक यह पिल्म बनकर तैयार हो जाएगी।

खबरों की मानें तो प्रियंका जल्द ही अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला पर बनने वाली बायोपिक की शूटिंग शुरू करेंगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More