BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘हिंदी मीडियम’ पर भारी पड़ी ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’

‘हिंदी मीडियम’ पर भारी पड़ी ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’इस शुक्रवार को दो फिल्में रिलीज हुई और दोनों ही फिल्म की दमदार स्टोरी के साथ दिग्गज अभिनेताओं और अभिनेत्री द्वारा अभिनीत है। ‘हिंदी मीडियम’ में जहां मंझे हुए कलाकार इरफान खान और अभिनेत्री सबा कमर मुख्य भूमिका में हैं, वहीं ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ की रिलीज के पहले दिन की कमाई शानदार रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 10.27 करोड़ रुपये की कमाई की है। बालाजी मोशन पिक्च र्स की फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ बाहुबली और आईपीएल के खुमार के बीच पहले ही दिन 10.27 करोड़ रुपये की कमाई कर पाने में सफल रही है।

वहीं ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ के मुकाबले इसकी कमाई काफी कम रही। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘हिंदी मीडियम’ ने शुक्रवार को 2.81 करोड़ रुपये ही मात्र बटोरे।

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना मिली। वहीं, इरफान खान स्टारर ‘हिंदी मीडियम’ की खूब तारीफ हुई।

एक व्यापार विश्लेषक के अनुसार, ‘बाहुबली और आईपीएल के बावजूद हाफ गर्लफ्रेंड ने 10.27 करोड़ रुपये की कमाई की है और उम्मीद है कि यह फिल्म आगे भी अच्छी कमाई करती रहेगी।’ 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More