देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कान्स। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल-2017 के रेड कारपेट पर ब्लू गाउन पहनकर जलवे बिखेरे। ऐश्वर्या जब रेड कार्पेट पर उतरीं तो जैसे सबकी आंखें फटी रह गईं। वह इतनी ज्यादा खूबसूरत दिख रही थीं कि कैमरे उनके सामने से हटने को पल भर भी तैयार नहीं थे।बिना जूलरी के इस परी सी ड्रेस में ऐश्वर्या गजब ढाह रही थीं।आपको बता दें कि ऐश्वर्या 15 साल से कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो रही हैं। 70वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत बुधवार को हुई थी। ऐश्वर्या के रेड कारपेट लुक को अभिषेक बच्चन ने भी सराहा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- Love this photo..... Oh yes, and the beautiful lady in it too. ऐश्वर्या इस बार अपनी बेटी आराध्या के साथ 17 मई को कान्स पहुंची थीं। ऐश्वर्या ने शुक्रवार सुबह ग्रीन गाउन पहना था। यह फ्लोरल गाउन नीचे से ट्रांसपेरेंट था। LOreal Paris India ने ट्वीट कर ऐश्वर्या का लुक रिवील किया था। इस दौरान उन्होंने रोज लिपस्टिक और हल्का आई मेकअप किया था। हाथ में ब्रेसलेट और रिंग भी पहनी हुई थी। पिछले साल ऐश्वर्या गोल्डन, रेड और पर्पल गाउन में नजर आई थीं। पर्पल लिपस्टिक काफी चर्चा में रहा था। बता दें कि यह फेस्टिवल 28 मई तक चलेगा। ऐश्वर्या पहली बार 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास की स्क्रीनिंग के लिए कान्स फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। इसके बाद वे लगातार इस फेस्टिवल शामिल हो रही हैं। साभार-khaskhabar.com













Related Items
यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का टीजर विवादों में, CBFC से की गई कानूनी शिकायत
रश्मिका मंदाना ने दीपावली पर फैंस को दिया खास तोहफा, फिल्म 'मायसा' का पोस्टर जारी
टीना दत्ता ने बताया, कैसे अनुशासित जीवनशैली ने फिल्म 'पर्सनल ट्रेनर' में की मदद