BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘संघमित्रा’ के प्रमोशन के लिए श्रुति हासन पहुंची कान फिल्म महोत्सव

‘संघमित्रा’ के प्रमोशन के लिए श्रुति हासन पहुंची कान फिल्म महोत्सवअभिनेत्री श्रुति हासन 70वें कान फिल्म महोत्सव में अपनी अगामी फिल्म ‘संघमित्रा’ के प्रमोशन के लिए गई। इस दौरान उन्होंने अपने लुक से अपने फैंस को निराश कर दिया। उनके फैंस को उम्मींद थी कि वो अपनी ड्रेस से अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। लेकिन हकीकत में इसका बिल्कुल उलट हो गया। रेड कॉर्पेट पर श्रुति ए आर रहमान के साथ आई। श्रुति ने इस मौके पर काले रंग का एक गाउन पहना हुआ था। इस गाउन में श्रुति बहुत ही एक्सपोजिंग लग रही थी। जहां तक उनके मेकअप की बात है वो ठीक था। आज की युवा जनरेशन श्रुति को अपनी फैशन आइकन मानती हैं और ऐसे में उनका इस तरह दिखना काफी निराशा जनक है।

श्रुति का कहना हैं कि वो हमेशा अपने मूड के हिसाब से अपने लिए कपड़ो का चुनाव करती हैं। हालांकि वो हमेशा स्टाइल से ज्यादा कमफर्ट पर ध्यान देती हैं। उनका कहना हैं कि वो हमेशा अपने लिए कपड़े चुनते समय उनके रंग पर जरूर एक नजर डालती हैं कि कौन सा रंग उन पर अच्छा लगेगा या फिर नहीं। वो किसी भी फैशन को आंख बंद करके फॉलो नहीं करती हैं। उनका मानना है कि आपका स्टाइल अपने आप ही आपके व्यक्तित्व का विस्तार करता है। श्रुति हासन की फिल्म ‘संघमित्रा’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म में श्रुति एक योद्धा राजकुमारी के अवतार में दिखने वाली हैं। सुंदर सी के निर्देशन में बन रही फिल्म संघमित्रा जिसको तेनानंदल प्रोड्यूस कर रहे हैं। संघमित्रा को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। ये पहली बार है जब श्रुति फिल्म में एक योद्धा राजकुमारी का रोल निभा रही हैं। इस दौरान फिल्म के बारे में श्रुति ने कहा कि, ‘मैं फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाने पर काफी उत्साहित हूं। दर्शक इस फिल्म की कहानी से खुद को रिलेट कर पाएंगे।’ 70वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर 19 और 20 मई को ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आएंगी। हर साल अलग-अलग लुक और स्टाइल में कान में अपनी छाप छोड़ने वाली ऐश्वर्या इस साल कैसी दिखेंगी इसका उनका फैंस के साथ ही मीडिया भी बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More