BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘दोबारा...’ अच्छी कहानी व कम बजट वाली हॉरर फिल्म

‘दोबारा...’ अच्छी कहानी व कम बजट वाली हॉरर फिल्ममुंबई। अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि हॉरर विधा को उचित रूप से पेश नहीं किया गया है और वह उम्मीद करती है कि अच्छी कहानी के साथ कम बजट में बनी उनकी डरावनी फिल्म ‘दोबारा : सी योर ईविल’ को देखना रोमांचक होगा। इस फिल्म में वह अपने भाई साकिब सलीम के साथ नजर आएंगी। हुमा ने फिल्म के गीत के लांच के मौके पर मीडिया को बताया, ‘‘मुुझे लगता है कि भारतीय सिनेमा में यह उचित समय है, जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजार के साथ सहयोग महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे दर्शक दुनियाभर में हैं। 

 

हमारी फिल्म ‘दोबारा’ अच्छी कहानी वाली कम बजट की फिल्म है, जिसे हमने एक अच्छी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बनाने का प्रयास किया है।’’ फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे साकिब और रिया चक्रबर्ती भी गीत के लांच कार्यक्रम में मौजूद थे। हुमा ने बताया कि यह अमेरिकी फिल्म ‘ऑक्युलस’ का रूपातंरण है, लेकिन उन लोगों ने कहानी को भारतीय प्रारूप में बेहतर ढंग से पेश करने के लिए कहानी के मुख्य किरदारों में थोड़ा बदलाव किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों भाई-बहन में से किसी को बचपन में हॉरर फिल्मों को देखने से डर लगता था तो हुमा ने कहा, ‘‘हमारे दादा हमें ढेर सारी डरावनी काहनियां सुनाया करते थे, इसलिए इससे मेरी कुछ मजेदार यादें जुड़ी हैं, बात जब टीवी पर डरावनी फिल्में देखने की आती थी तो हां (अपने भाई की ओर इशारा करते हुए) कोई बहुत ज्यादा डर जाता था।’’ इस पर साकिब ने कहा, ‘‘कोई भी ‘बाहुबली’ की तरह पैदा नहीं हुआ है, तो हां मैं डर जाता था और यह उचित है। प्रवाल रहमान निर्देशित इस फिल्म में आदिल हुसैन और लीसा रे भी हैं और यह दो जून को रिलीज होगी। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More