BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ये संगीतकार है जस्टिन बीबर का बहुत बड़ा फैन

ये संगीतकार है जस्टिन बीबर का बहुत बड़ा फैनमुंबई । गायक-संगीतकार सलीम मर्चेंट का कहना है कि वह कनाडा के पॉप गायक जस्टिन बीबर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इस महीने की शुरुआत में यहां हुए उनके संगीत कार्यक्रम में उन्हें बहुत मजा आया। लोगों ने भारत में बीबर के पहले संगीत कार्यक्रम पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है, लेकिन सलीम ने कहा कि उनके पास गायक के ऊपर करने के लिए कोई कठोर टिप्पणी नहीं है।

कुछ लोगों ने बीबर की यह कहते हुए आलोचना की थी कि वह बैकग्राउंड में चल रहे गानों पर महज होंठ हिलाकर चले गए और उन्होंने मात्र चार गाने मंच से खुद गाए थे। हाल ही में 92.7 बिग एफएम के साथ आरजे के रूप में जुड़े सलीम ने कहा, ‘‘मैं जस्टिन बीबर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। संगीत कार्यक्रम में मुझे बहुत मजा आया और मेरा मानना है कि किसी पर अनावश्यक रूप से कठोर टिप्पणी करना हमेशा स्वीकार नहीं किया जा सकता।’’ सलीम ने कहा कि बीबर के गानों में नयापन होता है और उन्हें सभी पसंद करते हैं। मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में हुए बीबर के संगीत कार्यक्रम में आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, अनु मलिक, अर्जुन रामपाल, श्रीदेवी, मलाइका अरोड़ा, सोनाली बेंद्रे, अरबाज खान और रवीना टंडन जैसी फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More