BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दर्शील सफारी के साथ नजर आएंगी इस अभिनेत्री की बेटी

दर्शील सफारी के साथ नजर आएंगी इस अभिनेत्री की बेटीछोटे परदे की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार श्वेता तिवारी की बडी बेटी पलक तिवारी के बारे में कहा जा रहा है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली हैं। एकता कपूर के धारावाहिक ‘कसौटी जिन्दगी की’ के जरिये टीवी की दुनिया में छायी श्वेता तिवाडी ने दूरदर्शन के बेहतरीन कार्यक्रम ‘रंगोली’ को प्रस्तुत किया है। उनका टीवी पर अंतिम शो बेगूसराय था, जो उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किया था। पलक तिवाडी श्वेता तिवाडी की बडी बेटी है, जो उन्हें राजा चौधरी से शादी करने के बाद हुई थी। श्वेता ने भोजपुरी अभिनेता और टीवी एक्टर राजा चौधरी से पहली शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि नवोदित अभिनेता दर्शील सफारी के साथ पलक तिवाडी बॉलीवुड में प्रवेश करेंगी। दर्शील सफारी सबसे पहले आमिर खान निर्मित फिल्म ‘तारे जमीं पर’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन व लेखन अमोल गुप्ते ने किया था लेकिन कुछ विवादों के चलते उन्होंने निर्देशन से अपना नाम वापस ले लिया था, जिस पर बाद में आमिर खान ने स्वयं निर्देशक के रूप में अपना नाम दिया था। हालांकि स्टोरी राइटर के तौर पर अमोल गुप्ते का ही नाम गया था। पलक तिवाडी 36 वर्षीया श्वेता तिवाडी की बड़ी बेटी है। इन समाचारों की पुष्टि स्वयं श्वेता तिवाडी ने की है। उन्होंने कहा है कि हां, पलक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। उनकी एक फिल्म को लेकर दर्शील सफारी से भी बात हो रही है। ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जल्द जारी किया जाएगा। इससे पहले पलक ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी जो काफी पसंद भी की गई। उनकी ये तस्वीरें फोटोग्राफर मैटी यादव ने क्लिक की हैं और पलक ने ज्यादातर तस्वीरों में कैप्शन के नाम पर सिर्फ मैटी को फोटो क्रेडिट दिया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More