BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बिग बॉस में नजर आएंगी जिग्ना वोरा, जिन्दगी पर बन चुकी है सीरीज स्कूप

टीवी के सबसे लोकप्रिय और कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ 17 आज 14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस बार थीम जरा हटके है। सलमान खान शो के प्रोमो में हिंट दे चुके हैं कि इस बार खेल में ‘दिल’, ‘दिमाग’ और ‘दम’ तीनों का इस्तेमाल होने वाला है। इस सीजन के सभी कंटेस्टेंट की लिस्ट तो अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट के नाम रिवील हो चुके हैं। उनमें से एक कंटेस्टेंट ऐसी हैं जिनकी लाइफ कॉन्ट्रोवर्सी से घिरी रही है। यहाँ बात हो रही है जिग्ना वोरा की, जो मुंबई मिरर, फ्री प्रेस जर्नल और मिड डे के लिए बतौर क्राइम रिपोर्टर काम कर चुकी हैं। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें जिग्ना वोरा का चेहरा तो रिवील नहीं किया, लेकिन उन्होंने खुद पर लगे आरोपों और विवादों के बारे में बात की है। ज्ञातव्य है कि जिग्ना वोरा का नाम कई बड़े विवादों में रह चुका है। छोटे राजन के साथ उनके कनेक्शन होने का भी आरोप लग चुका है। साल 2011, 11 जून को हुई पत्रकार ज्योतिर्मय की हत्या में कुछ लोगों का नाम सामने आया था, इनमें जिग्ना का नाम भी शामिल था। इस जुर्म के आरोप में जिग्ना को 6 साल जेल में बिताने पड़े थे। ज्योतिर्मय की हत्या के मामले में जिन हत्यारों के नाम सामने आये थे, उन सबके कनेक्शन अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन थे। छोटा राजन और जिग्ना पर ज्योतिर्मय की हत्या का आरोप लगा था। जिसके बाद साल 2012 में लंबी जांच के बाद पुलिस ने जिग्ना के खिलाफ कई धाराओं में आपराधिक मामले की चार्जशीट दायर की थी। इस आरोप में उन्हें छह सालों तक जेल में रहने के बाद रिहाई मिली थी। बताया जा रहा है कि वह खुद की छवि को सुधारने के लिए इस शो में जा रही हैं, जिससे वह जनता को सच से रूबरू करा सकें। जिग्ना वोरा के अलावा टीवी एक्टर कपल ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति नील भट्ट, अंकिता लोखंडे-विकी जैन, ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार इस शो में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा यूट्यूबर अरमान मलिक, क्रीति मेहरा का नाम भी शो के लिए सामने आ रहा है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More