BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ऋतिक को मराठी फिल्मों के निर्माण में दिलचस्पी

ऋतिक को मराठी फिल्मों के निर्माण में दिलचस्पीमुंबई। अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा कि अगर कहानी उत्साहित कर देने वाली हो तो वह मराठी फिल्मों का निर्माण करना चाहेंगे। अभिनेता ने रविवार को यहां डिजाइनर-निर्देशक विक्रम फडणवीस की मराठी फिल्म ‘हृदयांतर’ का ट्रेलर लांच किया। मराठी फिल्मों के बारे में ऋतिक ने कहा, ‘‘फिल्म का प्रभाव अद्भुत है। मुझे लगता है कि अन्य मराठी फिल्म निर्माताओं के लिए विक्रम की इस फिल्म की तरह मुझे प्रभावित करना मुश्किल होगा।’’

ऋतिक ने कहा, ‘‘मैं मराठी फिल्मों का निर्माण भी करना चाहूंगा अगर कहानी मुझे उत्साहित कर देने वाली हुई।’’इस भाषा में ऋतिक की यह पहली फिल्म होगी। उन्होंने कहा, ‘‘‘हृदयांतर’ मेरे लिए फिल्म से अधिक है। यह आशा, आकांक्षा, सपने, हार्टब्रैक, साहस, शक्ति, खुशी, दुख और प्रेम है। मूल रूप से, यह हर भावना का एक मिश्रण है, जो मनुष्यों द्वारा महसूस किया जा सकता है।’’ फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं बड़ी फिल्म में छोटी-सी भूमिका निभा रहा हूं। काश फिल्म में मेरे लिए संवाद होता, जिसे मैं सीखता और अभ्यास करता।’’‘हृदयांतर’ 7 जून को होगी। इसमें सुबोध भावे, मुक्ता बर्वे और सोनाली खरे जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। ऋतिक ने यह भी पुष्टि की है कि अब तक ‘कृष 4’ के लिए नायिका का चयन नहीं किया गया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More