BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

करण जौहर की ‘रात बाकी’ में सलमान खान और कैटरीना!

करण जौहर की ‘रात बाकी’ में सलमान खान और कैटरीना!दो दशक पूर्व करण जौहर के साथ ‘कुछ कुछ होता है’ में काम कर चुके सलमान खान अब एक बार फिर से करण जौहर के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ को लेकर करण जौहर ‘रात बाकी’ नामक एक फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं। ऐसी चर्चा थी कि इस फिल्म को पहले करण जौहर फवाद खान और कैटरीना कैफ के साथ बनाने वाले थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच खराब संबंधों के चलते फवाद का बॉलीवुड से नाता टूट गया। तब इस फिल्म का नाम ‘रात बाकी’ तय हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए अब सलमान खान का नाम सामने आया है। कैटरीना इस फिल्म में पहले से ही हैं। सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोडी ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद एक बार फिर से दिखायी देगी। इन दिनों इस फिल्म की पटकथा का काम चल रहा है। बताया जा रहा है फिल्म का प्रोडक्शन काम भी शुरू हो चुका है। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। सलमान और कैटरीना 5 साल बाद आदित्य चोपडा निर्मित अली अब्बास जफर निर्देशित टाइगर जिंदा है में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों अबू धाबी में चल रही है। दोनों एक्शन अवतार में नजर आएंगे। यह पहली भारतीय फिल्म है जिसकी 65 दिनों तक लगातार शूटिंग अबू धाबी में हो रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More