BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘युवाओं को अपनी ओर से खींच रहा है डिजिटल मीडिया’

‘युवाओं को अपनी ओर से खींच रहा है डिजिटल मीडिया’अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ जल्द ही फिल्म मुन्ना माइकल से बॉलीवुड में वापसी कर रहीं अभिनेत्री शेनाज ट्रेजरी का कहना है कि डिजिटल मीडिया युवाओं का ध्यान आकर्षित करने के मामले में छोटे पर्दे से अधिक प्रभावी है। शेनाज को 2003 की फिल्म इश्क विश्क के अलीशा सहाय के किरदार के लिए जाना जाता है। वह फिलहाल नेटफ्लिक्स के शो ब्राउन नेशन का हिस्सा हैं। इसके साथ ही वह ट्रैवल-व्लागिंग शो के साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं।

शेनाज से जब पूछा गया कि डिजिटल मीडिया मनोरंजन के क्षेत्र में अगली सबसे बड़ी चीज है, तो उन्होंने बताया, मुझे नहीं लगता कि लोग अब अधिक टेलीविजन देखना पसंद करते हैं, मैं नहीं करती। मैं सबकुछ ऑनलाइन देखना पसंद करती हूं। मैं इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए ही काफी जानकारी लेती हूं। यह पहले से बड़ी चीज है। अब युवाओं के लिए टेलीविजन गुजरे जमाने की चीज हो गई है। सब्बीर खान निर्देशित फिल्म मुन्ना माइकल में शेनाज एक टेलीविजन मेजबान की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल अपना अभिनय करियर शुरू कर रही हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More