BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर बनीं दीया मिर्जा

वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट की ब्रांड एंबेसडर बनीं दीया मिर्जाअभिनेत्री दीया मिर्जा को विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। भारत में प्रकृति संरक्षण की प्रबल प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहीं दीया ने अपनी प्रसिद्धि के जरिए व्यापक और मुख्यधारा से जुड़े लोगों के सामने संरक्षण के मुद्दों को लाने का काम किया है। 

वह कई निर्णायक पर्यावरण और मानवतावादी अभियानों का चेहरा रही हैं और उन्हें पिछले साल स्वच्छ भारत मिशन के ‘स्वच्छ साथी’ कार्यक्रम का एंबेसडर बनाया गया था। डब्ल्यूटीआई ने एक बयान में कहा है कि दीया ने कई सालों से डब्ल्यूटीआई के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का समर्थन किया है और वह संगठन के क्लब नेचर इनिशियेटिव की संस्थापक सदस्य हैं। दीया ने कहा, ‘‘मुझे इस टीम का हिस्सा बनने पर गर्व है, जो भारत की प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा कर रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं डब्ल्यूटीआई के वन्यजीवों और इनके पर्यावास के संरक्षण मिशन और अलग-अलग वन्यजीवों के कल्याण के लिए समुदायों और सरकारों के साथ साझेदारी में काम करने की प्रशंसा करती हूं। एक ब्रांड एंबेसडर के रूप में मैं डब्ल्यूटीआई के अगले महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी अभियान के संदेश को लॉन्च करने और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं, जहां हम गज यात्रा के माध्यम से भारत के शक्तिशाली हाथियों के लिए जश्न मनाएंगे।’’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More