BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

क्या हुआ जब शो के एंकर पर भड़के शाहरूख खान

क्या हुआ जब शो के एंकर पर भड़के शाहरूख खानबॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को वैसे तो आपने अक्सर कूल लुक में ही देखा है। लेकिन क्या आपने बादशाह का गुस्से वाला रूप देखा है। जी हां इन दिनों शाहरूख का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसे देखकर आपको थोड़ा यकीन न हो। शाहरूख का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो एक शो के एंकर पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल शाहरुख हाल ही में दुबई में दुबई टूरिज्स कैंपेन #BeMyGuest के सीक्वल को शूट किया। वहां उन्होंने कुछ प्रमोशनल एक्टीवीटिज में भी हिस्सा लिया और कुछ चैनल्स के कुछ सीक्वेंस को भी शूट किया।

लेकिन शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख ने अपना आपा खो दिया और शो के एंकर पर बरस पड़े। यह घटना एक प्रैंक शो ‘रमीज अंडरग्राउंड’ में हुई। शूटिंग के दौरान शाहरुख फीमेल एंकर के साथ मिट्टी के गड्ढे में गिर जाते हैं, तभी वहां एक विशाल गिरगिट आ जाता है। इससे फीमेल एंकर बहुत डर जाती है लेकिन शाहरुख स्थिति संभालने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह सब प्रैंक का हिस्सा था और शो के एंकर गिरगिट के कॉस्ट्यूम से जब बाहर निकलते हैं तब शाहरुख का गुस्सा उनपर फूट पड़ता है। शाहरुख के गुस्से को शांत करने के लिए एंकर उनसे बार बार सॉरी बोलता है लेकिन वो उसे उनसे बात न करने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

फिलहाल वह कई ब्रांड्स के प्रमोशन के लिए दुबई गए हुए हैं। शाहरुख ने वहां दुबई टूरिज्म कैंपेन #BeMyGuest के सीक्वल को भी शूट किया है जिसका पहला वीडियो काफी लोकप्रिय हुआ था। इस वीडियो को भारतीय फिल्म डायरेक्टर कबीर खान ने शूट किया है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More