BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इरफान की फिल्म से होगी ‘उर्मिला’ की वापसी, धमाकेदार आइटम नंबर

इरफान की फिल्म से होगी ‘उर्मिला’ की वापसी, धमाकेदार आइटम नंबरइन दिनों बॉक्स ऑफिस इरफान खान की फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ सफलता का परचम लहरा रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इरफान खान ने हाल ही में एक फिल्म साइन की है, जिसके जरिये बॉलीवुड की रंगीला गर्ल रही उर्मिला मातोंडकर वापसी करने जा रही हैं। गत वर्ष कश्मीरी युवक से विवाह करके फिल्मों से दूर हुई उर्मिला की अंतिम प्रदर्शित हिन्दी फिल्म ‘कर्ज’ थी, हालांकि यह उनकी शादी से तीन-चाल साल पहले प्रदर्शित हुई थी। वैसे वे आखिरी बार मराठी फिल्म अजोबा में नजर आई थीं। एक वक्त पर चर्चित नायिकाओं में शुमार रही इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम किया था। कुछ दिनों पहले उर्मिला ने इंस्टाग्राम पर योगा करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक था। उर्मिला की यह तस्वीरें हिमालय की एक लेक के करीब की थी, जहां वह योगा करती नजर आ रही थीं। उर्मिला की इन खूबसूरत तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उर्मिला का इरादा शायद वापसी का है... और अब कयासों ने हकीकत का रूप ले ही लिया। इन दिनों बॉलिवुड की वे अभिनेत्रियां कमबैक कर रही हैं जिन्होंने शादी करके अपना घर बसा लिया था। श्रीदेवी, रवीना टंडन, पूजा बत्रा, मनीषा कोइराला और माधुरी दीक्षित अपनी घर-गृहस्थी से फारिग हो कर काम पर लौट चुकी हैं। 

गौरतलब हो कि उर्मिला ने पिछले साल एक प्राइवेट सेरिमनी में अपने बिजनसमैन बॉयफ्रेंड मोहसिन मीर अख्तर के साथ शादी करके घर बसा लिया था। बाद में खबर यह भी आई कि इस शादी से उर्मिला बिल्कुल भी खुश नहीं हैं... लेकिन इस बारे में कभी भी उर्मिला ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More