BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘भले...’ जैसी फिल्म के इंतजार में वामिका

‘भले...’ जैसी फिल्म के इंतजार में वामिकामलयालम फिल्म ‘गोधा’ की सफलता का आनंद ले रहीं वामिका गब्बी ने बताया किउन्होंने 2015 की तेलुगू फिल्म ‘भले मांची रोजु’ के साथ करियर की शुरुआत के बाद से कोई फिल्म साइन नहीं की है क्योंकि उन्हें इस तरह की फिल्म नहीं मिली है। वामिका ने कहा, ‘‘मुझे ‘भले मांची रोजु’ के बाद अच्छे मेहनताने के साथ कई प्रस्ताव मिले। 

एक प्रस्ताव था, जिसमें सिर्फ 15 दिन काम करना था और अच्छे पैसे मिल रहे थे लेकिन मेरे लिए किसी फिल्म पर काम करने की वजह सिर्फ पैसा ही नहीं है। वे प्रस्ताव मुझे अच्छे नहीं लगे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘‘भले मांची रोजु’ जैसी फिल्म में काम करने के बाद मैं इस फिल्म के बराबर या बेहतर के इंतजार में हूं। मुझे फिल्मों में काम करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। पिछले एक वर्ष में, मैंने पंजाबी और तमिल में भी फिल्में बनाई हैं। मैंने तमिल फिल्म पर भी करार किया है।’’

वामिका ‘माया’ के निदेशक अश्विन सरवन की अगली तमिल फिल्म मेंं महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More