BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

न्यूयॉर्क में जन्मदिन मनाएंगी कैटरीना, सलमान के लिए ये बोलीं

न्यूयॉर्क में जन्मदिन मनाएंगी कैटरीना, सलमान के लिए ये बोलींमुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ 16 जुलाई को अपने जन्मदिन पर न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईआईएफए) में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। 

 

कैटरीना ने गुरुवार रात एक वीडियो कॉल में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘न्यूयॉर्क मेरे पसंदीदा शहरों में से एक है। यह जादुई है। मैं यहां प्रस्तुति देने और अच्छा खाना खाने के लिए उत्सुक हूं।’’

 

आलिया भट्ट के साथ मौजूद रहे सुपरस्टार सलमान खान ने कहा, ‘‘पूरा देश (यूएस) उनके जन्मदिन का जश्न मनाएगा और इस दिन को ‘कैटरीना दिवस’ कहा जाएगा।’’कैटरीना ने हंसते हुए कहा, ‘‘हां, हां।’’आईफा कार्यक्रम में प्रस्तुति दिए कैटरीना को लगभग पांच वर्ष हो चुके हैं। इस साल, यह 15 जुलाई को प्रतिष्ठित मेटालियम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘इतने सारे वैश्विक प्रशंसकों के सामने प्रस्तुति देना रोमांचक है।’’ वह सलमान के साथ ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनके साथ काम करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सलमान के साथ होना मजेदार था। वह हमेशा आसपास के लोगों का मनोरंजन करते हैं। आप ऊबते नहीं हैं।’’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More