BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दो महानायकों के बीच ‘नौकर’ नहीं बनना था, बेकारी भली

दो महानायकों के बीच ‘नौकर’ नहीं बनना था, बेकारी भलीअमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर वर्षों बाद एक बार फिर से परदे पर नजर आने वाले हैं। इन दिनों इन दोनों को लेकर ओ माई गॉड जैसी फिल्म बनाने वाले निर्देशक उमंग कुमार 102 नॉट आउट का निर्माण व निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के 102 वर्षीय पिता की भूमिका निभाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के तीसरे महत्त्वपूर्ण किरदार के लिए सुप्रसिद्ध खलनायक और चरित्र अभिनेता रहे प्रेम चोपडा के दामाद अभिनेता शरमन जोशी को लेने का प्रयास किया गया था, लेकिन उन्होंने पहले झटके में ही उमंग कुमार को इस भूमिका के लिए ना कह दिया। शायद ही कोई ऐसा होगा जो अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के साथ काम करने से इंकार कर दे। लेकिन शरमन जोशी ने यह हिम्मत दिखाई। उनका कहना है कि इन दो सुपर सितारों के होते उनके लिए भूमिका में करने को कुछ नहीं होगा। वे फिल्म में इन दोनों सितारों के नौकर से ज्यादा कुछ नहीं लगेंगे, जिसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता। ज्ञातव्य है कि 102 नॉट आउट में उन्हें ऋषि कपूर के बेटे और अमिताभ बच्चन के पोते की भूमिका निभाने के लिए कहा गया था। इन दिनों बेकारी के आलम में चल रहे शरमन जोशी के लिए यह फिल्म एक सुनहरे मौके की तरह थी, क्योंकि उनकी पिछली दो फिल्में सुपर नानी और हेट स्टोरी-3 बॉक्स ऑफिस पर असफल हो चुकी हैं। वैसे अपने करियर में शरमन जोशी ने इन फिल्मों के अतिरिक्त थ्री इडियट और गोलमाल जैसी बेहतरीन फिल्में भी की हैं। लेकिन इन दिनों उनके पास कोई फिल्म नहीं है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More