BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जानें-सोनम ने किसे दिया अपनी सुंदरता का श्रेय

जानें-सोनम ने किसे दिया अपनी सुंदरता का श्रेयकान्स फिल्म महोत्सव में बीते दिनों जलवे बिखेर चुकीं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह अपनी सुंदरता का श्रेय खुद नहीं लेना चाहतीं। इसके लिए उन्होंने खानदानी गुणसूत्र, फैशन डिजाइनर, मेकअप कलाकार और फोटोग्राफरों का आभार व्यक्त किया। यह पूछे जाने पर की वह अपनी सुंदरता का श्रेय किसे देना चाहेंगी, सोनम ने कांस से ही एक वीडियो साक्षात्कार के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं इसका श्रेय नहीं ले सकती। मैं मानती हूं कि मेरी खूबसूरती का पहला श्रेय मेरे माता-पिता अनिल कपूर और सुनीता कपूर को जाता है। 

इसके बाद मेरा मेकअप करने वाली नम्रता सोनी, लॉरियल के सौंदर्य उत्पादों और मेरे लिए काम करने वाली रचनात्मक टीम को श्रेय दूंगी।’’इसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी फोटोग्राफरों को धन्यवाद देना चाहूंगी, जो मेरी तस्वीरें लेते हैं और उनका भी जिन्होंने मुझे जन्म दिया और मुझे यहां लाए।’’ बॉलीवुड के एक अन्य अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की लुक के बारे में सोनम ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह अद्भुत दिख रही थीं।’’ सोनम इस समय तीन फिल्में कर रही हैं। अक्षय कुमार के साथ ‘पैडमैन’, संजय दत्त की बायोपिक और उनकी बहन रिया कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More