BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रजनीकांत का धमाका, तीसरी बार चूकी विद्या बालन, हुमा के साथ रोमांस

रजनीकांत का धमाका, तीसरी बार चूकी विद्या बालन, हुमा के साथ रोमांससाउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत पॉलिटिक्स में कदम रखने से जुड़ी हां-ना के बीच रजनीकांत अब एक गैंगस्टर के रूप में नजर आने वाले हैं। पा रंजित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हुमा कुरैशी के साथ रोमांस करते हुए रजनीकांत की इस फिल्म की शूटिंग मई के अंत में शुरू हो सकती है। फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘काला’ है। फिल्म का पोसटर रिलीज होते ही यह ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

पोस्टर में रजनीकांत की रेड और ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं और रजनी के चेहरे पर गुस्से के एक्सप्रेशन हैं। ये फिल्म एक तमिल गैंगस्टर पर आधारित है जिसको मुंम्बई में नाम दिया जाता है काला।

इस फिल्म को रजनीकांत के दामाद धनुष निर्माण कर रहे हैं और इसका निर्देशन काबाली फिल्म बना चुके पीए रनजीथ कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अब तक कोई खबर नहीं आई। फिल्म दो भाषाओं हिंदी और तेलुगू में रिलीज होने के आसार है। इस फिल्म में रजनीकांत हुमा कुरैशी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस फिल्म में हुमा कुरैशी रजनीकांत के साथ काम करने वाली हैं। इससे पहले इस रोल के लिए विद्या बालन से बात की गई थी। लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम की वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से पीछे हटना पड़ा। मजेदार बात ये है कि काला से पहले विद्या से कबाली और लिंगा के लिए भी बात की गई थी। लेकिन तब भी बात नहीं बन पाई थी। जब फिल्म के टाइटल के बारे में डायरेक्टर पा.रंजीत से पूछा गया तो उन्होंने कहा फिल्म में तमिल संस्कृति का खास महत्व है। करिकालन एक राजा था। वह कई पराक्रमी कारनामों के लिए जाना जाता था। इसमें कावेरी नदी पर बना कल्लानई बांध भी शामिल है। डायरेक्टर ने बताया कि कुछ लोग इस राजा की पूजा भगवान की तरह करते थे। वह लोग अब मुंबई में रहते हैं। फिल्म की कहानी मुंबई में रह रहे तमिल लोगों पर आधारित है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More