BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बनी बनाई धारणा के आधार पर राय नहीं बनाती श्रुति

बनी बनाई धारणा के आधार पर राय नहीं बनाती श्रुतिचेन्नई । फिल्मकार सुंदर सी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनने जा रही त्रिभाषी फिल्म ‘संघमित्रा’ में एक आक्रामक योद्धा की भूमिका निभाने के लिए तैयार अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि वह लोगों के काम को देखकर उनेक बारे में कोई राय बनाना पसंद नहीं करती हैं। श्रुति से यह पूछा गया था कि किस बात से प्रभावित होकर वह सुंदर सी के साथ काम करने के लिए तैयार हो गईं जो मनोरंजक फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लोगों के काम को देखकर उन्हें जज करना पसंद नहीं करती। मैं नहीं चाहती कि कोई मेरे बारे में किसी बनी बनाई धारणा के आधार पर कोई राय (स्टीरियोटाइप) बनाए और दूसरों के साथ मैं भी ऐसे ही पेश आती हूं।’’अपनी भूमिका की तैयारी के तहत पिछले कुछ हफ्तों से लंदन में श्रुति तलवारबाजी का प्रशिक्षण ले रही हैं। अभिनेत्री ने फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘यह पसीना निकालने वाली भूमिका होगी। मैं खुद को न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी तैयार कर रही हूं। चुस्त-दुरुस्त होने का मतलब स्टैमिना बनाना भी है और मैं यही करने की कोशिश कर रही हूं।’’फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने की संभावना है। इसमें जयम रवि और आर्य की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म में ए. आर. रहमान का संगीत होगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More