BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सलमान के साथ नहीं अक्षय के साथ नजर आयेगी ‘नागिन’

सलमान के साथ नहीं अक्षय के साथ नजर आयेगी ‘नागिन’कहा जा रहा था कि सलमान खान कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘नागिन’ और ‘नागिन 2’ के अतिरिक्त बिग बॉस फेम रह चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय को अपने बैनर तले लांच करने की तैयारी में हैं। समाचार तो यह भी थे कि संभवत: वे स्वयं उनके साथ परदे पर नजर आएं। लेकिन अब कहा जा रहा है कि मौनी रॉय सलमान खान के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड खिलाडी अक्षय कुमार के साथ डेब्यू की तैयारी में हैं।

एक बेवसाइट की खबर के मुताबिक मौनी रॉय अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म में लीड एक्ट्रेस हो सकती है। बॉलीवुड के खिलाडी कुमार की इस फिल्म का नाम ‘गोल्ड’ है, जिसका निर्देशन रीमा कागती कर रही हैं। फिल्म की कहानी भारतीय हॉकी टीम के कोच बलबीर सिंह पर आधारित है। ये एक बॉयोपिक है। इसका प्रोडक्शन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी (एक्सेल एंटरटेनमेंट) कर रही है। यह साल 2018 में रिलीज होगी। यह भारतीय हॉकी टीम के कोच बलबीर सिंह की कहानी होगी, जिन्होंने देश को साल 1948, 1952 और 1956 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाए थे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More