BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पाकिस्तान के खिलाफ फिर दहाडेंगे सनी देओल, होगी ‘गदर’ की वापसी

पाकिस्तान के खिलाफ फिर दहाडेंगे सनी देओल, होगी ‘गदर’ की वापसीसनी देओल अभिनीत और अनिल शर्मा निर्मित वर्ष 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के सीक्वल को लेकर पिछले कई सालों से चर्चाएं होती रही हैं। हर बार इस फिल्म के निर्देशक ने इसके सीक्वल को बनाने से इंकार किया है। एक वेबसाइट के अनुसार अब निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल बनाने की घोषणा कर दी है। अपने समय में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड कामयाबी प्राप्त की थी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोडी के साथ बाल कलाकार उत्कर्ष और अमरीश पुरी की भूमिका को दर्शकों ने बहुत सराहा था। सोमवार 22 मई को इस फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने बेटे की डेब्यू फिल्म ‘जीनियस’ की घोषणा पर गदर को लेकर भी कई बातें कही। अनिल ने बताया, ‘मैंने अब तक कॉर्पोरेट की तरफ से आये गदर के सीक्वल के कई ऑफर्स ठुकराये हैं। निर्माता इसे बनाना चाहते हैं लेकिन मुझे लगता है कि गदर जैसी फिल्म दोबारा नहीं बनाई जा सकती है। पिछले 15 सालों में कई बार ‘गदर-2’ को लेकर बातें की गई हैं। चूंकि अब इतने सारे लोगों की गदर-2 को लेकर मांग आ रही है तो मैंने भी अपना मन बना लिया है। मैं एक बार अपने बेटे की फिल्म ‘जीनियस’ खत्म करके गदर के सीक्वल पर काम करूंगा।’

इसके आगे अनिल ने फिल्म की कास्ट को लेकर भी बात की और बताया, ‘मेरा बेटा उत्कर्ष जिसने गदर में सनी के बेटे का किरदार निभाया था, अब बडा हो चुका है। वह इस फिल्म में होगा और सनी तो होंगे ही होंगे। गदर के सीक्वल पर काम न करने का मुझे कोई रीजन नहीं मिल रहा लेकिन इसे मैं ‘जीनियस’ के खत्म हो जाने के बाद ही शुरू करूंगा।’ 

अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष को ‘गदर’ फिल्म के कारण खासी पहचान मिली थी। अब वो ‘जीनियस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनिल शर्मा ने अपने बेटे की इस फिल्म में काम करने के लिए सनी देओल को भी राजी कर लिया है जो कि एक कैमियो करते नजर आयेंगे। सनी के कैमियो के बारे में पूछे जाने पर अनिल ने बताया, ‘सनी मेरे करियर का ही नहीं बल्कि मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं। मैं सनी को अपनी हर एक फिल्म में कास्ट करना चाहता हूं। उनका प्यार और शुभकामनायें हमेशा मेरे साथ रहती हैं लेकिन मैं उनके इस कैमियो के बारे में कुछ कहना नहीं चाहूंगा।’

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More