देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दिनेश विजन के निर्देशन में बनी ‘राब्ता’ अपने प्रदर्शन की राह पर है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की जोडी बनाई गई है। हिन्दी फिल्मों में साबिर खान की फिल्म ‘हीरोपंती’ के जरिए टाइगर श्रॉफ के साथ करियर शुरू करने वाली कृति सेनन इन दिनों एक और फिल्म को लेकर चर्चाओं में है। यह फिल्म है साबिर खान निर्देशित ‘बागी’ का सीक्वल। साजिद नाडियाडवाला इसका सीक्वल बागी-2 के नाम से बनाने जा रहे हैं जिसका निर्देशन अहमद खान करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कृति सेनन एक बार फिर से टाइगर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर कृति सेनन का कहना है कि मुझे बागी-2 का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। मुंबई मिरर को दिए अपने एक साक्षात्कार के दौरान कृति ने इस बात का जवाब दिया है। कृति ने बताया, ‘मुझे फिल्म के लिए नहीं पूछा गया है। मेरी और टाइगर की इस बारे में कोई बात नहीं हुई है लेकिन मैं उनके साथ दोबारा जरूर काम करना चाहूंगी। हम लोग नियमित तौर पर नहीं मिलते हैं क्योंकि ज्यादातर समय तो हम लोग अपने-अपने शूट्स पर ही बिजी रहते हैं।’ वहीं दूसरी ओर हिन्दुस्तान टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक कृति को फिल्म बागी-2 के लिए फाइनल कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, ‘फिल्म बागी का सीक्वल अहमद खान के द्वारा निर्देशित किया जायेगा। फिल्म का पहला पोस्टर टाइगर के साथ हाल में ही रिलीज किया गया है। फिल्म को लेकर हीरोइन का ऐलान भी जल्दी किया जायेगा। कृति को इस फिल्म के लिए फाइनल किया गया है, जो कि पिछले महीने कई बार नाडियाडवाला के ऑफिस के बाहर देखी गई हैं। साथ ही मेकर्स हीरोपंती की इस जोडी को दोबारा बडी स्क्रीन पर लाने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि इनकी जोडी को लोगों ने काफी पसंद किया था।’ ‘बागी’ में टाइगर श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर नजर आयी थीं। कहा यह भी जा रहा है कि बागी-2 में जैकलीन फर्नांडिस भी एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि अभी तक निर्माता की ओर से स्टार कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कृति सेनन ने पूरी स्क्रिप्ट सुने बिना ही फिल्म 'क्रू' के लिए 'हां' कह दी
कृति सैनन ने 'आदिपुरुष' को बताया अपना सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट
जो चीज हमें कहीं न कहीं तोड़ती हैं, वही हमें एकजुट करती हैं : कृति सेनन