देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
एम.एस. धोनी की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत का कद बॉलीवुड में बढ गया है। इस फिल्म की सफलता के बाद निर्देशकों का विश्वास उन पर कायम हुआ है। उन्होंने पिछले दिनों एक साथ पांच फिल्मों को साइन किया है, जो इस वर्ष से आगामी वर्ष के अंत तक प्रदर्शित होती रहेंगी। सुशांत सिंह राजपूत की जल्द ही निर्माता निर्देशक दिनेश विजन की ‘राबता’ प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन हैं। हाल ही में उन्होंने एक और फिल्म साइन की जिसे निर्देशक अभिषेक चौबे निर्देशिक करेंगे। अभिषेक चौबे इश्किया, डेढ इश्किया और उडता पंजाब जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला करने जा रहे हैं। अभिषेक की अगली फिल्म चंबल के डकैतों पर आधारित होगी। ज्ञातव्य है 70 के दशक में चंबल के डकैतों को लेकर कई फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है। फिल्म में सुशांत एक डाकू के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग चंबल में ही की जाएगी और अगर सब कुछ सही रहा तो फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर जायेगी और आगामी वर्ष फरवरी-मार्च में प्रदर्शन के लिए तैयार होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के इस किरदार के लिए रणवीर सिंह फिल्म पहली पसंद थे लेकिन कुछ बातों के चलते बात बन नहीं सकी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि'
ग्रामीण राजस्थान को सौगात : हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान