देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
टीवी चैनलों पर दिखाये जाने वाले शोज दर्शकों को खासा प्रभावित करते हैं। जिन शोज को दर्शक पसंद करते हैं उन्हें वह देखना कभी नहीं भूलते हैं। पिछले सप्ताह की टीवी शोज की टीआरपी की दौड में एकता कपूर निर्मित ‘नागिन-2’ पहले पायदान से नीचे उतर गया है। ऐसा लगता है अब दर्शक नागिन मौनी राय के दांव पेचों और अदाओं में नीरसता देख रहे हैं। वैसे इस शो की टीआरपी में कमी आने का सबसे बडा कारण इसके कथानक का उबाऊपन होना है। वहीं दूसरी ओर कुमकुम भाग्य ने तेजी से अपने साथ दर्शकों को जोडते हुए पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। इस दिनों इस शो में प्रज्ञा और अभि की मिलन भरी यादों के साथ ही अभि और नताशा की शादी का जिक्र चल रहा है। साथ ही शो में तेजी से ट्विस्ट आ रहे हैं। गुरुवार को प्रसारित हुए शो में दिखाया गया कि अभि और नताशा की शादी हो रही है कि अचानक से प्रज्ञा की मां आकर कहती है कि उसकी बेटी का अपहरण हो गया है और इसका जिम्मेदार अभि का परिवार है, जो उसे अपने साथ लेकर आया था। अभि इस बात को जानकर हैरान हो जाता है साथ ही वह प्रज्ञा के साथ बिताये पलों को याद करते हुए शादी छोडकर उसे ढूंढऩे जाने की तैयारी करता है, जिसे देखते हुए नताशा उसे कहती है कि यदि उसने यह कदम उठाया तो वह उसे कभी नहीं देख पायेगा। वह उसकी जिन्दगी से बाहर चली जाएगी। अब आगे क्या दिखाया जाएगा यह शुक्रवार को प्रसारित होने वाली कडी में बताया जाएगा। जिस अंदाज में इस शो को प्रस्तुत किया जा रहा है, उसे देखते हुए दर्शकों की रूचि इस शो में लगातार बनी हुई है। इसके मुकाबले नागिन-2 की टीआरपी थोडी कम हुई है जिसके चलते वह नंबर 2 पर आ गया है। हालांकि इस शो के प्रति भी दर्शकों का रूझान बरकरार है। तीसरे नंबर पर स्टार प्लस का शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ है। ‘अमूल सा रे गा मा पा’ चौथे नंबर पर है। इस शो में बच्चों की परफॉर्मेंस को देखकर दर्शक ही नहीं बल्कि खुद जज भी हैरान है। इस शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाली कडियों में संगीतकार ए.आर. रहमान मुख्य अतिथि के तौर पर नजर आएंगे। विवियान डिसूजा और रुबीना दिलाइक का शो अस्तित्व एक एहसास की पाँचवें स्थान पर है। इस शो में आपने देखा कि दोनों अपने परिवार को छोडकर नई जगह आ गए हैं। वहीं चैनलों की बात करें तो नंबर एक के पायदान पर स्टार प्लस है। इसके बाद इस लिस्ट में कलर्स, जी टीवी, सब टीवी और सोनी एंटरटेनमेंट चैनल टॉप पाँच की लिस्ट में है। इसके बाद इस लिस्ट में लाइफ ओके, सोनी पल, रिश्ते, एंड टीवी और स्टार उस्तव हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इस 7-सीटर CNG कार ने मारी बाज़ी, 1.29 लाख ग्राहकों की पहली पसंद बनी यह गाड़ी
'प्लास्टिक मुक्त जुलाई' मुहिम दिया मिर्जा को आई पसंद, बताया प्रेरणादायक
आखिर क्यों पसंद है शिव को बेलपत्र, सावन में महादेव की कृपा पाने के लिए ऐसे करें इसे शिवलिंग पर अर्पण