देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोन आज बॉलीवुत की दुनियां का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। वो किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सनी टीवी रियालिटी शो बिग बॉस सीजन 5 से पहले एक पॉर्न स्टार थी। हालांकि वो अब अपनी पिछली दुनियां को छोड़ बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने में कामयाब हो गई है। अब आप सोच रहे होगें की आज हम आपको सनी लियोन के बारे में क्यों बता रहे हैं। आज सनी के लिए बहुत ही खास दिन हैं। जी हां आज आपकी इस पसंदीदा अभिनेत्री का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही बातें बताने जा रहे हैं। सनी का जन्म 1981 में सर्निया ओंटारियो, कनाडा में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। तब वे 11 साल की थी, जब उनका परिवार यूएस शिफ्ट हो गया था।
सनी के पिता इंजीनियर थे, जबकि मां हाउसवाइफ। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम संदीप सिंह वोहरा है और जो अमेरिका में बतौर शेफ काम करते हैं। सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। आज वो 36 साल की हो गई हैं। सनी के पति का नाम डेनियल वेबर है। सनी लियाने ने अपने पति डेनियल से 2011 में शादी की थी।, हालांकि अब वो सनी के मैनेजर हैं। कैसे हुए पॉर्न इंडस्ट्री में एंट्री
सनी लियोन ने अपनी मर्जी से एडल्ड इंडस्ट्री ज्वॉइन किया था। इससे पहले वो एक आम लड़की हुआ करती थी। सनी लियोन पॉर्न इंडस्ट्री में आने से पहल से जर्मन बेकरी में काम करती थी और उसके बाद कई जगहों पे छोटी-मोटी जॉब की। बाद में ऑरेंज काउंटी में नर्स का कोर्स करने लगी उसी दौरान उसके एक क्लासमेट ने एडल्ट फिल्म जगत में काम करने वाले एक व्यक्ति से मिलवाया जिसके लिए फोटोशूट के बाद धीरे-धीरे सनी ने पॉर्न फिल्म कंपनी विविड एंटरनेटमेंट के साथ काम करने के अनुबंध कर लिया और शुरू-शुरू में एक खास किस्म की फिल्में करने के बाद उन्होंने किसी मेल एक्टर के साथ काम करने के लिए भी अनुमति दे दी। बिग बॉस 5
सनी बिग बॉस 5 से पहले भी भारतीय टेलीविजन पर दिखी थी, लेकिन तब उन्हें शायद ही कोई जानता था। उन्हें पहली बार एमटीवी इंडिया पर एमटीवी अवार्ड में कवर किया गया। सनी लियोन की सही से हिंदी बोलनी नहीं आती था, लेकिन सनी ने अपनी हिंदी भाषा में सुधार कर ली है, उनके पति उनके हर काम में पूरा साथ देते है। सनी को बचपन में वे हॉकी खेलना और आइस स्केटिंग करना बहुत पसंद था। सनी लियोन के पास अमेरिका की नागरिकता है लेकिन बाद में चूंकि उनके माता-पिता इंडियान में रहे है तो इसी आधार पर उन्होंने भारत की नागरिकता भी प्राप्त कर ली है। सनी के पिता का निधन कैंसर की वजह से 2010 में हो गया। अफेयर्स
अगर सनी के लव लाइफ के बात करें तो मॅट एरिकसन के साथ रिलेशनशिप खत्म होने के बाद सनी ने कॉमेडियन रसल पीटर्स को भी डेट किया है और उसके बाद 2011 की शुरूआत में सनी डेनियल वेबर के साथ शादी के बंधंन में बंध गयी। सनी लियोन जब पोर्न स्टार थी तब उन्होंने अपनी कंपनी एलएलसी के नाम से अपना बिजनेस शुरू किया था। एक बातचीत में उन्होंने कहा था कि, उनकी साइट पर 80 फीसदी लोग भारत से आते थे। यही नहीं साइट से होने वाली कमाई का 60 फीसदी भारत से आता था। यानी बॉलीवुड में आने से पहले ही सनी लियोनी भारत से लाखों नहीं बल्कि करोड़ो रुपये कमा रही हैं। बॉलीवुड का सफर
2001 से लेकर 2012 तक सनी हर एडल्ट मैगजीन के कवर पेज पर छाई रही। पोर्न इंडस्ट्री में सनी का नाम 100 में से 14वें स्थान पर था। सनी ने साल 2011 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 5 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। यहीं से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री करने का मौका मिला। बिग बॉस के घर में ही सनी की मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। इसके बाद उन्हें जिस्म-2 में काम मिला और बॉलीवुड में उनकी गाड़ी चल पड़ी। लेकिन ये बात शायद ही कोई जानता हो की सनी जिस्म 2 में आने से पहले मोहित सूरी ने फिल्म कलयुग के लिए संपर्क किया था लेकिन उस वक्त सनी ने फिल्म में काम करने के लिए 10 लाख डॉलर की मांक की थी। जिस कारण सनी को फिल्म में नहीं लिया गया।
2012 में आई फिल्म जिस्म 2 से सनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और आज में मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। उसके बाद सनी ने जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2 जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 2014 में सनी लियोन गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली सेलेब्स में पहले स्थान पर थी।आइटम सॉन्ग
सनी लियोन की ‘बेबी डॉल’, ‘पिंक लिप्स’, ‘लैला मैं लैला’ उन पर फिल्माए आइटम नंबर गजब के हिट हुए। बीते दिनों रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म रईस में सनी लियोन के आईटम सांग ‘लैला मैं लैला’ काफी सराहा गया था।साभार-khaskhabar.com













Related Items
Support to Agnipath scheme, Dept of School Education & Literacy announces a special Programme
सनी लियोन 'वन विद द काउच'
President Kovind to arrive in Kanpur today by special Presidential train on five day visit to Uttar Pradesh