देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
रजनीकांत कबाली के बाद एक और फिल्म में काम करने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह फिल्म मुंबई के माफिया डॉन रहे हाजी मस्तान पर आधारित है। इस बात के संकेत इससे मिलते हैं कि उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई है कि वे हाजी मस्तान को स्मगलर और अंडरवल्र्ड डॉन के रूप में न दर्शाये। अंडरवल्र्ड डॉन हाजी मस्तान के बेटे सुंदर शेखर ने रजनीकांत को धमकी दी है कि अगर रजनीकांत ने अपनी आने वाली फिल्म में उनके पिता (हाजी मस्तान) को अंडरवल्र्ड डॉन या स्मगलर के तौर दिखाया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
सुंदर ने रजनीकांत को लीगल नोटिस भेजते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि आप हाजी मस्तान पर ‘गॉडफादर’ नाम की एक फिल्म बना रहे हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस फिल्म से उनकी छवि खराब न हो। हाजी मस्तान की छवि अंडरवल्र्ड का डॉन और स्मग्लर बताई जाती रही है जो गलत है। उन्हें किसी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। हाजी मस्तान ने एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी, जो आज भी है। शेखर ने अपनी धमकी में यह भी कहा है, उन्हें एक स्मगलर और अंडरवल्र्ड के रूप में पेश करना हमारे लिए अपमानजनक होगा और यह हमें बिल्कुल गवारा नहीं। उन्हें स्मगलिंग और अंडरवल्र्ड ऐक्टिविटी की वजह से किसी भी कोर्ट से अपराधी साबित नहीं किया गया है। ज्ञातव्य है कि सुंदर शेखर हाजी मस्तान का गोद लिया बेटा है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सुंदर ने लिखा उनके पिता के इतने करीबी होने के बावजूद भी उन्होंने कभी सुंदर पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं डाला। अजय देवगन ने भी कुछ वर्ष पूर्व एकता कपूर निर्मित फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में हाजी मस्तान की जिन्दगी को परदे पर उतारा था। उस समय अजय देवगन के सामने भी इसी तरह की परिस्थितियां पैदा हो गई थीं, लेकिन बाद में सब कुछ संभल गया था। अब रजनीकांत के सामने भी इसी तरह की परिस्थिति पैदा की गई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला