देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कैटरीना कैफ इन दिनों हिन्दी फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री हैं। गत वर्ष लगातार असफल फिल्में देने के बावजूद उन्होंने इस वर्ष लगातार कई बडी फिल्मों को प्राप्त करने में सफलता पा ली है। कैटरीना कैफ के करियर को फिर से संवारने में सलमान खान का बडा हाथ रहा है। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद उन्होंने गंभीरतापूर्वक अपने करियर में ध्यान देना शुरू किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अपने करियर को फिर से संवारने के लिए उन्होंने सलमान खान का दामन थामा। जिन दिनों कैटरीना सलमान के पुन: नजदीक आ रही थी, कबीर खान ने अपनी फिल्म ट्यूबलाइट की घोषणा की। इस फिल्म को पाने के लिए कैटरीना ने काफी प्रयास किए लेकिन कबीर खान ने स्पष्ट इंकार कर दिया। कैटरीना कबीर के निर्देशन में न्यूयार्क, एक था टाइगर और फैंटम में काम कर चुकी थीं। निराशा के दौर में सलमान ने कैटरीना को उबारा और उन्हें अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में साथ लिया। हाल ही में आदित्य चोपडा ने उन्हें अपनी महत्त्वाकांक्षी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में आमिर खान के अपोजिट साइन किया है और अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार सलमान खान ने करण जौहर के साथ मिलकर बनाई जाने वाली अपने बैनर की फिल्म में उन्हें अक्षय कुमार के अपोजिट लेने का मानस बनाया है। कैटरीना सलमान खान की इस फिल्म को पाने में सफल हो जाती हैं तो यह अक्षय कुमार के साथ उनकी 7 साल बाद परदे पर वापसी होगी। एक दौर में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई हिट फिल्में दी थी। दर्शकों को इन दोनों की जोडी बहुत पसन्द आती थी। सलमान खान करण जौहर द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करने जा रहे हैं। अक्टूबर माह से इसकी शूटिंग शुरू होगी और यह फिल्म आगामी वर्ष प्रदर्शित होगी। हालांकि अभी तक इसकी कोई प्रदर्शन तिथि घोषित नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म सारागढी के युद्ध पर आधारित है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?
कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'