BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

न्यूयॉर्क। आर्थिक आकंड़ें जारी होने के बीच गुरुवार को अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले गिरावट रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में यूरो बीते सत्र के 1.2516 डॉलर के मुकाबले 1.2416 डॉलर बढ़ गया। वहीं, ब्रिटिश पाउंड में बीते सत्र में 1.4184 डॉलर के मुकाबले 1.4270 डॉलर की मजबूती रही।    डॉलर के मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई डॉलर भी 0.8052 से घटकर 0.8040 हो गया।   डॉलर सूचकांक बीते कारोबार में 0.52 फीसदी की कमजोरी के साथ 88.667 पर रहा।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। अगले तीन सालों में अपने शोध और विकास केंद्र में भारत में 2,500 इंजीनियरों की भर्ती करने की प्रतिबद्धता के तहत सैमसंग इस साल देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों -आईआईटी संस्थानों, एनआईटी संस्थानों और आईआईआईटी संस्थानों से 1,000 इंजीनियरों की भर्ती करेगी।    नए जमाने के डोमेन जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), मशीन लर्निंग (एमएल), बायोमेट्रिक्स, नेचुरल लैंगुवेज प्रोसेसिंग (एनएलपी), संवर्धित वास्तविकता (एआर) और नेटवक्र्स (5जी समेत) के विकास के लिए सैमसंग इस साल आईआईटी संस्थानों से 300 छात्रों की भर्ती करेगी।    कंपनी अन्य संस्थानों के साथ आईआईटी-बम्बई से 35 छात्रों, आईआईटी-दिल्ली से 32 छात्रों, आईआईटी-मद्रास से 22 छात्रों, आईआईटी-गुवाहाटी से 45 छात्रों और आईआईटी-खडक़पुर से 29 छात्रों की भर्ती करेगी।    सैमसंग इंडिया के तीन शोध व विकास केंद्र हैं, जो बेंगलुरू, नोएडा और दिल्ली में स्थित हैं।    सैमसंग आरएंडडी संस्थान भारत के प्रबंध निदेशक और सैमसंग के वैश्विक वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपेश शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘सैमसंग भारत में आरएंडडी को लेकर बेहद आशावान है और आरएंडडी पर जोर देने से सैमसंग को भारतीय बाजार में शीर्ष पर बने रहने में मदद मिलेगी। भारत में कंपनी के तीन आरएंडडी केंद्र कई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे हैं।’’   आईआईटी संस्थानों और एनआईटी संस्थानों के अलावा सैमसंग कई अन्य प्रमुख संस्थानों से भी प्रतिभाओं की भर्ती करेगी, जिसमें दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बिट्स पिलानी, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, आईआईआईटी संस्थान समेत अन्य शामिल हैं।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

भोपाल। दुनिया में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट आ रही है, मगर हमारे देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं। इससे उपभोक्ता की जेब खाली हो रही है और सरकार का खजाना भर रहा है। बीते आठ माह की अवधि में सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर लगने वाले कर से 1,50,000 करोड़ रुपये की कमाई की है।    डायरेक्ट्रोरेट जनरल ऑफ  सिस्टम्स एंड डाटा मैनेजमेंट द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चलता है कि केंद्र सरकार को इस वित्तीय वर्ष के आठ माह यानी अप्रैल, 2017 से नवंबर, 2017 की अवधि में कुल 1,50,019$23 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। इसमें केंद्रीय एक्साइज से हुई आमदनी 1,43,896$ 64 करोड़ रुपये और कस्टम ड्यूटी (इंपोर्ट) से हुई आय 6123$ 10 करोड़ रुपये है।    मध्य प्रदेश के नीमच जिले के निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने डायरेक्ट्रोरेट जनरल ऑफ  सिस्टम्स एंड डाटा मैनेजमेंट से सूचना के अधिकार के तहत जानना चाहा था कि वित्तीय वर्ष 2017-18 के पहले नौ माह में पेट्रोलियम पदार्थों से कुल कितने राजस्व की प्राप्ति हुई है। इन नौ माह का माहवार ब्यौरा उपलब्ध कराएं। उन्हें आठ माह का ही ब्यौरा मिला है।   गौड़ को दिए गए ब्यौरे के मुताबिक, मई माह में केंद्र सरकार को सबसे ज्यादा राजस्व 20,260 करोड़ रुपये बतौर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के रूप में प्राप्त हुए, वहीं सबसे ज्यादा कस्टम ड्यूटी के तौर पर जून माह में 1883 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। वहीं सबसे कम सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के जरिए 16,952 करोड़ नवंबर में और कस्टम ड्यूटी से अप्रैल माह में 371 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।    गौड़ ने सभी श्रेणी के पेट्रोलियम पदार्थों के जरिए नौ माह में केंद्र सरकार को हुई आय का ब्यौरा मांगा था, मगर उन्हें सिर्फ दो कोड (श्रेणी) सीटीएच 2710 तथा 2711 के ही राजस्व की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।    गौड़ ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने सभी श्रेणी के पेट्रोलियम पदार्थों से हुई राजस्व की आय का ब्यौरा मांगा था, मगर उन्हें सिर्फ दो कोड का ही उपलब्ध कराया गया है, जिससे मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।    गौड़ ने केंद्र सरकार से यह भी मांग की है कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी की श्रेणी में लाया जाए, ताकि आमजन को महंगाई की मार से थोड़ी राहत मिल सके।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को रिकार्ड तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 232.81 अंकों की तेजी के साथ 36,283.25 पर और निफ्टी 60.75 अंकों की तेजी के साथ 11,130.40 पर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अबतक की सर्वाधिक तेजी के साथ बंद हुए।    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 55.92 अंकों की तेजी के साथ 36,106.36 पर खुला और 232.81 अंकों या 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 36,283.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,443.98 के ऊपरी और 36,093.36 के निचले स्तर को छुआ।    वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 130.89 अंकों की गिरावट के साथ 17,710.30 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 213.04 अंकों की गिरावट के साथ 19129.14 पर बंद हुआ।   नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.7 अंकों की तेजी के साथ 11,079.35 पर खुला और 60.75 अंकों या 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 11,130.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,171.55 के ऊपरी और 11,075.95 के निचले स्तर को छुआ।   बीएसई के 19 सेक्टरों में से नौ में तेजी रही। वाहन (1.60 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.16 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.92 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (0.60 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।    सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -दूरसंचार (1.18 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.00 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.92 फीसदी), तेल और गैस (0.85 फीसदी) और बिजली (0.74 फीसदी)।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री होती है। आइए जानते हैं कि 2017 के दिसंबर में देश में किस बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।    देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक ‘हीरो स्पलेंडर’ है। दिसंबर में कुल 1,65,110 हीरो स्पलेंडर बाइक की बिक्री हुई। इसकी इंजन क्षमता 97.2 सीसी है। इसका अधिकतम पॉवर 8.24 बीएचपी (8000 आरपीएम पर) है और कंपनी 70 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा करती है। इसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 48,520 रुपये से शुरू होती है।    दूसरे स्थान पर हीरो मोटोकॉर्प का ही ‘हीरो एचएफ डीलक्स’ है, जिसकी 1,27,932 यूनिट्स की बिक्री हुई। ‘हीरो एचएफ डीलक्स’ की इंजन क्षमता 97.2 सीसी है। इसका अधिकतम पॉवर 8.24 बीएचपी (8,000 आरपीएम पर) है। इसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 42,832 रुपये से शुरू होती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक  83 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) का ‘सीबी शाइन’ तीसरे नंबर पर रहा और कुल 67,011 वाहनों की बिक्री हुई। इस बाइक की इंजन क्षमता 124.7 सीसी है तथा इसका अधिकतम पॉवर 7500 आरपीएम पर 10.16 बीएचपी है। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 56,147 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इस बाइक का माइलेज 65 किलोमीटर प्रति लीटर होने का दावा किया है।    चौथे नंबर पर हीरो मोटोकॉर्प का ‘हीरो ग्लैमर’ रहा, जिसकी कुल 63,150 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी इंजन क्षमता 124.7 सीसी है। इसकी अधिकतम क्षमता 7,000 आरपीएम पर 9.00 बीएचपी है। कंपनी के मुताबिक इसकी माइलेज 60 किलोमीटर प्रति लीटर है तथा दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 56,847 रुपये है।    रॉयल एनफील्ड की ‘रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350’ शीर्ष बाइक्स की सूची में पांचवें स्थान पर है और 2017 के दिसंबर में कुल 47,558 वाहनों की बिक्री हुई। शीर्ष की दस सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों में यह सबसे महंगी बाइक है और इसकी ऑन-रोड कीमत 1.5 लाख रुपये से अधिक है। इस बाइक की इंजन क्षमता 346.0 सीसी है तथा इसका अधिकतम पॉवर 5250 आरपीएम पर 19.80 बीएचपी है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 45 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।    बजाज ऑटो की बाइक ‘बजाज पल्सर’ इस सूची में छठे स्थान पर है और पिछले साल दिसंबर में इसकी कुल 40,879 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह बाइक कई संस्करण में उपलब्ध है, जिसकी इंजन क्षमता 149.5 सीसी से शुरु होती है, जिसका अधिक पॉवर 14.85 बीएचपी है (9,000 आरपीएम पर)। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। दिल्ली में इसकी एक्स शो रूम कीमत 74,976 रुपये से शुरू होती है।    हीरो मोटोकॉर्प का ‘हीरो पैशन’ सातवें स्थान पर रही और कुल 40,168 वाहनों की बिक्री हुई। इस बाइक की इंजन क्षमता 97.2 सीसी है तथा इसका अधिकतम पॉवर 8.24 बीएचपी (8,000 आरपीएम पर) है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 84 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है।    बजाज ऑटो की बाइक ‘बजाज प्लेटिना’ आठवें स्थान पर रही और पिछले साल दिसंबर में कुल 36,407 ‘बजाज प्लेटिना’ की बिक्री हुई। कंपनी ने इसका नया मॉडल ‘कॉम्फरटेक’ लांच किया है, जिसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 47,155 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक में 102.0 सीसी का इंजन लगा है। इसकी अधिकतम पॉवर 7.80 बीएचपी (7,500 आरपीएम पर) है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 96.90 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।    टीवीएस मोटर कंपनी की बाइक ‘टीवीएस अपाचे आरटीआर 160’ नौवें स्थान पर रही। पिछले साल दिसंबर में कुल 24,915 वाहनों की बिक्री हुई। इस बाइक की इंजन क्षमता 159.7 सीसी है तथा अधिकतम पॉवर 8500 आरपीएम पर 15.20 बीएचपी है। इसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 75,878 रुपये से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 48 किलोमीटर प्रति लीटर है।    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) की ‘ड्रीम’ सीरीज के बाइक्स दसवें स्थान पर रहे और कुल 21,156 वाहनों की बिक्री हुई। ‘ड्रीम’ सीरीज के तहत ‘होंडा ड्रीम नियो’ और ‘होंडा ड्रीम युवा’ है, जिनकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत क्रमश: 50,409 रुपये तथा 52,304 रुपये है। ‘होंडा ड्रीम नियो’ की इंजन क्षमता 109.2 सीसी है। इसका अधिकतम पॉवर 8.31 बीएचपी (7500 आरपीएम पर) है तथा कंपनी के मुताबिक इसका माइलेज 74 किलोमीटर प्रति लीटर है। ‘होंडा ड्रीम युवा’ की इंजन क्षमता 109.2 सीसी है। इसका अधिकतम पॉवर 8.25 बीएचपी (7500 आरपीएम पर) है। कंपनी का दावा है कि यह 72 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी ने नई ऊंचाईयां छुई और सेंसेक्स पहली बार 36,000 के और निफ्टी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर बंद हुआ।    शेयर बाजारों की इस तेजी में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की उस रिपोर्ट का प्रमुख योगदान रहा, जिसमें वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आने का अनुमान लगाया गया है। आईएमएफ ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढऩेवाली अर्थव्यवस्था होगी।   शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के दिन छुट्टी के कारण शेयर बाजार बंद रहे। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 538.86 अंकों या 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 36,050.44 पर तथा निफ्टी 174.95 अंकों या 1.61 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 11,069.65 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.43 फीसदी तथा स्मॉलकैप सूचकांक में 0.59 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।   सोमवार को सेंसेक्स में 286.43 अंकों या 0.81 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 35,798.01 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 341.97 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 36,139.98 पर बंद हुआ। बुधवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स की 21.66 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 36,161.64 पर बंद हुआ। गुरुवार को निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स 111.20 अंकों या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 36,050.44 पर बंद हुआ।    बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - डॉ. रेड्डी (0.66 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.33 फीसदी), यस बैंक (4.06 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.34 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.71 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (2.97 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.98 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (3.79 फीसदी), ओएनजीसी (7.57 फीसदी), एलएंडटी (2.99 फीसदी), इंफोसिस (2.41 फीसदी), टीसीएस (5.52 फीसदी), कोल इंडिया (5.34 फीसदी), बजाज ऑटो (2.97 फीसदी) और आईटीसी (2.56 फीसदी)।    सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल (9.07 फीसदी), विप्रो (5.02 फीसदी), एशियन पेंट्स (3.66 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.11 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.59 फीसदी) और मारुति सुजुकी इंडिया (0.59 फीसदी)।   इस दौरान, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपनी विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट 2018 और 2019 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर 2018 और 2019 में 3.9 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है, जोकि इसके अक्टूबर में जारी पिछले अपडेट से 0.2 फीसदी अधिक है।   आईएमएफ ने अपने जनवरी के अपडेट में कहा कि भारत की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2018-19 में 7.4 फीसदी रहेगी, जबकि पहले के अनुमान में इसे 6.7 फीसदी बताया गया था और वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की वृद्धि दर 7.8 फीसदी रहेगी।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य का सुझाव है कि भारत में एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां) को बेचने के लिए बैंक, परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्शन) करने वाली कंपनी और क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां साथ मिलकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बना सकती हैं।    आचार्य के मुताबिक, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भारत को एनपीए की बिक्री के लिए उन्नतिशील बाजार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। एसोचैम एरकॉन 2018 कार्यक्रम के उद्घाटन पर आचार्य ने शनिवार को कहा, भारतीय बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए), एसोसिएशन ऑफ एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनीज (एरकॉन) और क्रेडिट रेटिग एजेंसीज (सीआरएज) एक साथ मिलकर अमेरिका के लोन सिंडिकेशन एंड ट्रेडिंग एसोसिएशन (एलएसटीए) जैसा एक मंच बना सकती हैं।    आचार्य ने कहा, मेरा सुझाव है कि इस पर विचार किया जाए। अमेरिका की तरह मूल्य निर्माण के लिए संभावना है, जैसाकि अमेरिका काफी समय से करता आया है और संकट के दौरान दक्षिण कोरिया ने भी ऐसा ही किया था। इस तरह कर्जो की बिक्री उद्योग का एक मानक बन गया।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। ऑनलाइन बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने सोमवार को भारत में अपना ई-स्टोर लांच किया, जो देश भर में उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति करेगी। वीवो इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी केनी जेंग ने एक बयान में कहा, नए ई-स्टोर के साथ, वीवो के स्मार्टफोन की नवीन श्रेणी विशेष लांच ऑफर्स के साथ हमारे देश भर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।    कंपनी ने कहा कि वीवो की नवीन श्रेणी के स्मार्टफोन देश भर के 10,000 डाक सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। हैंडसेट निर्माता ने यह भी घोषणा की कि 'लांच कार्निवल' के तहत वह स्मार्टफोंस पर 16-18 जनवरी को विशेष छूट देगी।    खरीदारों को इस दौरान चुने हुए स्मार्टफोन्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन, 12 महीनों का शून्य लागत ईएमई और वीवो वी7 और वी7प्लस स्मार्टफोन्स पर एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर मिलेगा। कंपनी इसके अलावा अपना ई-स्टोर एप्लिकेशन लांच करने की योजना बना रही है, जिसमें संवर्धित वास्तविकता (एआर) समर्थित लाइव चैट का विकल्प मिलेगा, ताकि ग्राहकों को खरीद निर्णय में मदद मिले। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित देश की वार्षिक महंगाई दर दिसंबर 2017 में घटकर 3.58 फीसदी हो गई। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय से सोमवार को प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, संशोधित आधार वर्ष 2011-12 के आधार पर थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) नवंबर 2017 में 3.93 फीसदी थी। साभार-khaskhabar.com       

Read More

सैन फ्रांसिस्को। लोकप्रिय फोटो एप स्नैपचैट द्वारा हाल में अपने डिजाइन में किए गए बदलाव को ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के शुरुआती यूजर्स ने पसंद नहीं किया है और एप्पल एप स्टोर पर इस एप की 83 फीसदी समीक्षाएं नकारात्मक रही हैं।    टेकक्रंच की रपट में कहा गया है, ‘‘नकारात्मक समीक्षाओं में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जानेवाले कीबड्र्स में ‘न्यू अपडेट’, ‘स्टोरीज’ और ‘प्लीज फिक्स’ शामिल हैं।’’    कुल समीक्षाओं में से 17 फीसदी में यूजर्स ने एप को तीन से पांच स्टार दिए, जिनकी संख्या 391 थी।    क्रोधित यूजर्स ने ट्विटर पर चिंता व्यक्त करते हुए सवाल उठाए कि स्नैपचैट को पुराने संस्करण में कैसे बदला जा सकता है।    स्नैपचैट के सपोर्ट अकाउंट से एक यूजर्स के प्रश्न के जबाव में लिखा गया, ‘‘स्नैपचैट के पिछले संस्करण को वापस पाना अब संभव नहीं है, लेकिन नए लेआउट को लेकर आपके किसी भी प्रश्न का जबाव देने को लेकर हमें खुशी होगी।’’   यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें अपने पसंदीदा फीचर्स को पाने में परेशानी हो रही है तथा एप काफी भ्रामक हो गया है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। विनिर्माण क्षेत्र में जोरदार तेजी से देश के फैक्ट्री उत्पादन में नवंबर में आठ फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जोकि अक्टूबर में 1.99 फीसदी और वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में 5.1 फीसदी पर थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आईआईपी आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती के कारण फैक्ट्री उत्पादन में तेजी आई है। साल-दर-साल आधार पर, विनिर्माण क्षेत्र में 10.2 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि खनन क्षेत्र में 1.1 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई और उपसूचकांक बिजली उत्पादन में 3.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।    सीएसओ के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की नवंबर की त्वरित अनुमान रिपोर्ट में कहा गया है, साल 2017 के नवंबर माह का सामान्य सूचकांक 125.6 रहा, जोकि साल 2016 के नवंबर माह की तुलना में 8.4 फीसदी अधिक दर्ज किया गया। रपट में कहा गया, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2017 की अप्रैल-नवंबर अवधि में संचयी वृद्धि दर 3.2 फीसदी अधिक रही। छह उपयोग-आधारित वर्गीकरण समूहों में से, प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में 3.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिसका सूचकांक में सबसे अधिक 34.04 फीसदी भार है।   मध्यवर्ती वस्तुओं का सूचकांक में दूसरे नंबर पर भार है, उसमें 5.5 फीसदी की तेजी देखी गई। इसी प्रकार से, उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 23.1 फीसदी की और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 2.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त अवसंरचना या विनिर्माण वस्तुओं के उत्पादन में 13.5 फीसदी और पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीएसओ ने कहा, उद्योगों के संदर्भ में, विनिर्माण क्षेत्र के 23 में से 15 उद्योगों में नवंबर के दौरान इसके पिछले साल के समान महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि देखी गई।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 70.42 अंकों की तेजी के साथ 34,503.49 पर और निफ्टी 19.00 अंकों की तेजी के साथ 10,651.20 पर बंद हुए।    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 38.41 अंकों की तेजी के साथ 34,471.48 पर खुला और 70.42 अंकों या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 34,503.49 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,558.88 के ऊपरी और 34,400.61 के निचले स्तर को छुआ।   सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। इंफोसिस (2.28 फीसदी), भारती एयरटेल (1.66 फीसदी), कोटक बैंक (1.61 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.97 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।    सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक (2.08 फीसदी), विप्रो (1.53 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.82 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.76 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (0.70 फीसदी) प्रमुख रहे।    बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 49.53 अंकों की तेजी के साथ 18,167.77 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 80.62 अंकों की तेजी के साथ 19,983.93 पर बंद हुआ।   नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 4.85 अंकों की तेजी के साथ 10,637.05 पर खुला और 19.00 अंकों या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 10,651.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,664.60 के ऊपरी और 10,612.35 के निचले स्तर को छुआ।   बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.00 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.84 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी), दूरसंचार (0.55 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.39 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।   बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- ऊर्जा (0.30 फीसदी), तेल और गैस (0.29 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.26 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.16 फीसदी) और ऊर्जा (0.04 फीसदी)।   बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,594 शेयरों में तेजी और 1,340 में गिरावट रही, जबकि 134 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More