BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 70 अंक ऊपर

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 70 अंक ऊपरमुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 70.42 अंकों की तेजी के साथ 34,503.49 पर और निफ्टी 19.00 अंकों की तेजी के साथ 10,651.20 पर बंद हुए। 

 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 38.41 अंकों की तेजी के साथ 34,471.48 पर खुला और 70.42 अंकों या 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 34,503.49 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,558.88 के ऊपरी और 34,400.61 के निचले स्तर को छुआ।

 

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। इंफोसिस (2.28 फीसदी), भारती एयरटेल (1.66 फीसदी), कोटक बैंक (1.61 फीसदी), एशियन पेंट्स (0.97 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। 

 

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक (2.08 फीसदी), विप्रो (1.53 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.82 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.76 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (0.70 फीसदी) प्रमुख रहे। 

 

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 49.53 अंकों की तेजी के साथ 18,167.77 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 80.62 अंकों की तेजी के साथ 19,983.93 पर बंद हुआ।

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 4.85 अंकों की तेजी के साथ 10,637.05 पर खुला और 19.00 अंकों या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 10,651.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,664.60 के ऊपरी और 10,612.35 के निचले स्तर को छुआ।

 

बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.00 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.84 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी), दूरसंचार (0.55 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.39 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

 

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- ऊर्जा (0.30 फीसदी), तेल और गैस (0.29 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.26 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.16 फीसदी) और ऊर्जा (0.04 फीसदी)।

 

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,594 शेयरों में तेजी और 1,340 में गिरावट रही, जबकि 134 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More