BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एनबीएफसी निवेश बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी अपनाएं : एसोचैम

एनबीएफसी निवेश बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी अपनाएं : एसोचैमनई दिल्ली। देश के उद्योग व कारोबार का प्रमुख संगठन एसोचैम ने रविवार को कहा कि भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसीज) भले ही उस समय बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही हैं जब बैंकिंग प्रणाली डूबे हुए कर्ज को लेकर जूझ रही हैं, लेकिन निवेश बढ़ाने के लिए इनको नई प्रौद्योगिकी अपनाने की जरूरत है। 

 

ब्रिटिश परामर्शता प्राइसवाटरहाउस (पीडब्ल्यूसी) के साथ मिलकर किए गए अपने अध्ययन का जिक्र करते हुए एसोचैम ने कहा, ‘‘निजी पूंजी के जरिये एनएफसीज के कारोबार में तेजी दिख रही है लेकिन हाइब्रिड वल्र्ड, जहां डिजिटल व फिजिकल का मिश्रण है, में आगे बढऩे के लिए इनको मौजूदा बिजनेस मॉडल में सुधार पर विचार करने की जरूरत है।’’

 

उद्योग संगठन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि डूबे हुए कर्ज में बढ़ोतरी को लेकर बैंक अपने बटुए की रस्सी सख्त कर रही है, जिससे भारतीय एनएफसीज को बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिल रही है। लेकिन इनको प्राइवेट इक्विटी निवेश को आकर्षित करने के लिए नए ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप नई प्रौद्योगिकी अपनानी होगी। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More